Skip to main content

फेसबुक, वाट्सएप के लिए चुनौती बनेगा ‘मेड इन इंडिया’ एप एलिमेंट्स, जानिए इसकी खासियत



Elyments App भारत की सवा सौ करोड़ से अधिक की आबादी और 50 करोड़ से अधिक लोगों के हाथों में स्मार्टफोन किसी भी एप को सफल बनाने के लिए काफी हैं। बावजूद इसके देश में अच्छे और लोकप्रिय स्वदेशी एप्स बहुत ही कम संख्या में मौजूद हैं। खासतौर पर गुणवत्तापूर्ण सोशल मीडिया एप्स की संख्या तो और भी कम है। ऐसे में हाल ही में ‘मेड इन इंडिया’ एप एलिमेंट्स लांचिंग के बाद से ही लगातार यूजर्स का विश्वास जीत रहा है। आइओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉम्र्स पर मौजूद इस एप को रविवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने लांच किया था। जिसके बाद 24 घंटे में ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। यह फेसबुक, वाट्सअप सहित कई अन्य सोशल मीडिया एप्स का मिश्रण नजर आता है और इस तरह से यह इन एप्स के लिए बड़ा प्रतिद्वंद्वी भी साबित हो सकता है।

ऐसे जानिए एलिमेंट्स एप को: यह पूरी तरह से सोशल मीडिया एप है, जो कि अपने फीचर्स से फेसबुक तक को टक्कर देता है। साथ ही यह पूरी तरह से स्वदेशी है। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से इसे बेंगलुरु स्थित सुमेरू सॉफ्टवेयर सोल्युशंस ने तैयार किया है। इस पर करीब एक हजार आइटी कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसने सभी लोकप्रिय सोशल मीडिया एप्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और अन्य के कई अच्छे फीचर्स को अपने में समाहित कर लिया है। यह लांचिंग के बाद एप्पल एप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग की श्रेणी में एक नंबर पर टे्रंड करने लगा।


इसलिए है सुपर एप: एलिमेंट्स खुद को सुपर एप के रूप में सामने रखता है। यह आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। साथ ही इस पर आप दोस्त बना सकते हैं, उनके साथ चैट कर सकते हैं, किसी को भी फॉलो कर सकते हैं और यहां तक की कॉल भी कर सकते हैं। यह एप मुख्यत: तीन भागों हब, सोशल और चैट में बंटा है। हब में समाचार सामग्री प्रदान करता है। आप स्वास्थ्य, जीवनशैली, फैशन या खेल जैसे विषयों के आधार पर सामग्री का निर्धारण कर सकते हैं। वहीं सोशल आपके दोस्तों द्वारा शेयर सामग्री को सर्मिपत है। जबकि चैट में आप देख सकेंगे कि कौन ऑनलाइन है और उनके साथ चैट कर सकेंगे और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। एलिमेंट्स टीम ने लांचिंग के मौके पर कहा कि आगामी दिनों में वे अधिक सुविधाओं को जोडने की योजना बना रहे हैं, जिनमें सुरक्षित भुगतान और सार्वजनिक प्रोफाइल जैसी चीजें शामिल हैं।


निजता का रखेगा खयाल: यह एप आपकी निजता का खयाल रखेगा। पिछले दिनों डाटा सुरक्षा को लेकर विभिन्न विदेशी एप्स चर्चा में रहे थे। साथ ही भारत ने 59 चीनी एप्स को भी इसी कारण बैन किया था। ऐसे में यह स्वदेशी एप ज्यादा भरोसेमंद नजर आता है। एलिमेंट्स के निर्माताओं का कहना है कि उपयोगकर्ता की सहमति के बिना उनका डाटा किसी भी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

कुछ दिक्कतें भी: इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर देना होता है और फिर ओटीपी जनरेट होता है। ओटीपी के बिना रजिस्ट्रेशन संभव नहीं है। ऐसे में कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि वे इस पर रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं। जिसके बाद एलिमेंट्स की ओर से जवाब आया है, कि इस समस्या को जल्द सुलझा लिया जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...