Skip to main content

BSNL ‘Work@Home’ ब्रॉडबैंड प्लान का फायदा अब 26 जुलाई तक



भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने Work@Home ब्रॉडबैंड प्लान में विस्तार का ऐलान किया है और इसके अलावा कंपनी ने अपने दो पुराने 299 रुपये और 491 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। कंपनी का Work@Home प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन देना था। हालांकि, बाद में इस प्लान को मई तक एक्सटेंड कर दिया गया और अब एक बार फिर इस प्लान को जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान भी 25 सितंबर तक के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Work@Home plan की जानकारी देते हुए BSNL Chennai साइट पर एक सर्कुलर ज़ारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस ब्रॉडबैंड प्लान का विस्तार अब 26 जुलाई तक कर दिया गया है। आपको बता दें, इस प्लान के तहत बीएसएनएल के सभी लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स को प्रतिदिन हाई-स्पीड 5 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसमें उन्हें 10 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड मिलती है। हालांकि, 5 जीबी डेटा से ज्यादा का उपयोग करने के बाद यह स्पीड 1Mbps तक घट जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री ईमेल आइडी के साथ 1 जीबी तक की स्टोरेज स्पेस मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी नहीं भरना पड़ता। कॉलिंग के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, कॉलिंग चार्ज लैंडलाइन प्लान के मुताबिक लगाया जाएगा।

बीएसएनएल का 299 रुपये और 491 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान पिछले साल दिसंबर में प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर इस प्लान को पेश किया गया है, जिसकी उपलब्धता 90 दिनों तक की होगी। पहले जब इस प्लान को लॉन्च किया गया था, तब इसकी वैधता 25 मार्च तक थी।

BSNL Chennai द्वारा सर्कुलर ज़ारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि इन दोनों प्लान को फिर से पेश किया गया है जिसकी शुरुआत 27 जून से हो गई है और ये 90 दिनों तक वैध रहेंगे। कंपनी ने प्रमोशनल ऑफर डेडलाइन के साथ इन दोनों प्लान को वेबसाइट पर 25 सितंबर तक लिस्ट किया है। यह प्लान केवल अंडमान और निकोबार को छोड़कर सभी सर्कल्स में लाइव हो चुके हैं। कुछ सर्कल्स में इस प्लान की वैधता 24 सितंबर के साथ लिस्ट है।
 

प्लान बेनेफिट्स

299 रुपये वाले BSNL Broadband Plan या 50GB_CUL Plan में सब्सक्राइबर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 50 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। डेटा सीमा पूरी हो जाने के बाद ग्राहक 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे। इस प्लान में हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा होगी। आईएसडी कॉल के लिए 1.1 मिनट प्रति यूनिट की दर से शुल्क लगेगा। BSNL का कहना है कि वह नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 500 रुपये की राशि सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर लेगी। प्रमोशन के तौर पर पेश किया गया 299 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके बाद यूज़र्स को 2GB CUL प्लान पर अपग्रेड कर दिया जाएगा, जिसका शुल्क 399 रुपये प्रति माह है। 2GB CUL प्लान में ग्राहकों को हर दिन 8 एमबीपीएस की स्पीड से 2 जीबी डेटा मिलता है।

491 रुपये वाले BSNL ब्रॉडबैंड प्लान को 120GB_CUL Plan के नाम से जाना जाता है। इसमें 20 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इस दौरान कुल 120 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा सीमा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1 एमबीपीएस हो जाएगी। 299 रुपये वाले प्लान की तरह यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। इसके बाद ग्राहकों को 3GB CUL Plan पर शिफ्ट कर दिया जाएगा जिसमें 499 रुपये प्रति महीने का शुल्क है। 3GB CUL Plan में 8 एमबीपीएस की स्पीड से हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा। बीएसएनएल की वेबसाइट पर दोनों प्लान लाइव हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...