Skip to main content

Chinese App पर लगे बैन के बाद भारत में जा रही है लोगों की जॉब



सीमा विवाद के बीच 29 जून को 59 चीनी एप (Chinese App) पर प्रतिबंध के बाद, प्रभावित कंपनियों ने देश में कर्मचारियों की छंटनी प्रारंभ कर दी है, क्योंकि उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। अलीबाबा की अनुषांगिक यूसी वेब, जो यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज का संचालन करती है, ने पहले ही देश में अपनी सेवा बंद कर दी है, जिससे इसके गुरुग्राम और मुंबई कार्यालयों में लोगों की छंटनी प्रारंभ हो गई है। यह कंपनी प्रतिबंधित चीनी एप की सूची में शामिल है।

यूसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने 59 एप (Chinese App) से संबंधित सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किया है और सेवा को बंद कर दिया है।” इससे पहले 7 जुलाई को जारी बयान में, यूसी ब्राउजर ने अपने भारतीय यूजर्स को चेतावनी दी थी कि अब उनका डेटा 10 जुलाई के बाद प्रयोग में नहीं लाया जा सकेगा।

Chinese App ने बैन पर क्या कहा

बयान में कहा गया था, “हम हालिया सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे..जिससे हमारी सेवा प्रभावित हो सकती है.कृपया अपने महत्वपूर्ण डेटा यूसी एप से निकाल कर अपने डिवाइस में सुरक्षित रख लें, 10 जुलाई 2020 के बाद ऐसा नहीं हो सकेगा।”

दूसरी तरफ, चीन की दिग्गज कंटेंट कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाली टिकटॉक को बैन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि बैन से पहले भारत में इसके 12 करोड़ यूजर्स थे। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, बाइटडांस को करीब 6 अरब डॉलर का नुकसान होगा, क्योंकि प्रतिबंधित 59 एप्स में से इसके तीन एप शामिल हैं।

चीन के बीजिंग में स्थित डेवलपर कंपनी यूनीकॉर्न बाइटडांस द्वारा निर्मित शॉर्ट वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि इसने लंदन में वैश्विक मुख्यालय खोलने की बात को रोक दिया है। एक सूत्र के हवाले से द संडे टाइम्स में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग के साथ महीनों बातचीत के बाद बाइटडांस ने व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ के चलते चर्चा को रोक दिया है।

ब्रिटेन सरकार द्वारा अगले साल से 5जी के लिए नई हुवावे किट्स की खरीदारी पर प्रतिबंध लगाए जाने और यह कहने कि साल 2027 के अंत तक चीन की इस बड़ी दूरसंचार कंपनी के उपकरण 5जी नेटवर्क्‍स से पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे, के मुश्किल से एक हफ्ते बाद ही अब यह खबर आई है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...