Skip to main content

Chingari App की चांदी, 22 दिन में 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड



भारत में TikTok ऐप की जगह लेने वाला मेड-इन-इंडिया Chingari App तेजी से हमारे और आपके स्मार्टफोन का हिस्सा बनता जा रहा है। लेटेस्ट खबर के अनुसार, इस ऐप को 22 दिन के अंदर 1 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं। वहीं, एक हफ्ते पहले इस ऐप के डाउनलोड 25 लाख पार हो गए थे, हालांकि इस संख्या में अचानक तेज़ी आई भारत में TikTok बैन होने के बाद। कंपनी के को-फाउंडर सुमित घोष का कहना है कि भारत में टिकटॉक बैन के बाद से ही ऐप को हर आधे घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यू प्राप्त हो रहे हैं।

लेटेस्ट खबर के मुताबिक, Chingari App को Google Play Sore पर 1.1 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं। भारत में TikTok ऐप का विकल्प बनने वाले चिंगारी ऐप के डाउनलोड संख्या में अचानक ही तेज़ी आई है। कंपनी ने बताया कि ऐप ने सिर्फ 10 दिन में 30 लाख डाउनलोड का माइलस्टोन प्राप्त कर लिया है, यही नहीं 72 घंटों में इस ऐप को 5 लाख लोगों ने अपने डिवाइस में डाउनलोड किया।

जाने-माने फ्रांसीसी सुरक्षा शोधकर्ता Robert Baptiste ने हाल ही में दावा किया कि TikTok के भारतीय विकल्प कहे जा रहे Chingari ऐप को डेवलप करने वाली कंपनी Globussoft की वेबसाइट से समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि साइट में सभी पेजों में एक मैलवेयर स्क्रिप्ट थी, जो यूज़र को कई अलग-अलग वेबसाइट के पेजों पर ले जाती थी। हालांकि, इस दावे पर घोष ने रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि इस समस्या को जल्द ही फिक्स कर दिया जाएगा।

आपको बता दें, चिंगारी ऐप यूज़र्स को प्रति व्यू पर प्वाइंट्स प्रदान करता है, जिन्हें बाद में पैसों के रूप में रिडिम किया जा सकता है। टिकटॉक जैसा शॉर्ट वीडियो और ऑडियो Chingari App को बेंगलुरू स्थित दो प्रोग्रामर ने बनाया है, जिनका नाम है बिश्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम। इस ऐप में 10 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। इस ऐप को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर नवंबर साल 2018 में लॉन्च किया गया था, हालांकि बाद में जनवरी 2019 में इसे आईओएस के लिए भी लॉन्च कर दिया गया।

जैसा कि सभी जानते हैं भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है। इस पर टिकटॉक का कहना है कि कंपनी के प्रतिनिधि इस मामले पर चर्चा और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतू सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें, सरकार ने इस ऐप्स को यह कहते हुए बैन कर दिया कि ये ऐप देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

बैन हुए 59 ऐप्स में सबसे चर्चित ऐप है टिकटॉक जिसके बैन होते ही, स्वदेशी डेवलपर्स के पास अवसर की भरमार हो गई है। कई ऐप्स बनाकर तैयार किए जा रही हैं, तो कई पहले से मौजूद ऐप्स टिकटॉक जैसा अनुभव प्रदान करने का दावा करती हैं। जैसे कि मित्रों ऐप, रोसोपो, मौज इत्यादि।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...