Skip to main content

Chingari ऐप बनाने वाली कंपनी की वेबसाइट में हैं मैलवेयर होने का दावा



Chingari ऐप हाल के कुछ दिनों और खासकर भारत में TikTok बैन के बाद से बड़ी तेज़ी से लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। अब एक नई जानकारी सामने आई है, जहां दावा किया गया है कि चिंगारी ऐप निर्माता Globussoft की वेबसाइट मैलवेयर से संक्रमित है। यह दावा प्रसिद्ध फ्रांसीसी सुरक्षा शोधकर्ता Robert Baptiste द्वारा किया गया है, जो ट्विटर पर Elliot Alderson के नाम से अकाउंट चलाते हैं। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बैपटिस्ट ने कहा: (अनुवादित) "TikTok के भारतीय विकल्प कहे जा रहे Chingari ऐप को डेवलप करने वाली कंपनी Globussoft की वेबसाइट से समझौता किया गया है।" उन्होंने कहा कि साइट में सभी पेजों में एक मैलवेयर स्क्रिप्ट थी, जो यूज़र को कई अलग-अलग वेबसाइट के पजों पर ले जाती थी। खबर लिखते समय तक, चिंगारी की टीम ने टिप्पणी के निवेदन का जवाब नहीं दिया था।

हालांकि, ट्विटर पर, Chingari के सह-संस्थापक Sumit Ghosh ने पोस्ट किया: (अनुवादित) " मुझे wp के मुद्दे से अवगत कराने के लिए धन्यवाद, चिंगारी को ग्लोबूसॉफ्ट के तहत पेश किया गया था और हमारे द्वारा बनाया गया था, चिंगारी ऐप / वेबसाइट और हमारे यूज़र्स की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया है। इसे सुरक्षित रूप से समर्पित और सुरक्षित एडब्ल्यूएस पर संग्रहीत किया जाता है। हम जल्द ही डब्ल्यूपी मुद्दे को ठीक कर देंगे।" उन्होंने आगे कहा "Globussoft वेबसाइट और Chingari ऐप के पीछे बहुत अलग सुरक्षा/इंजीनियरिंग टीम हैं और पूरी तरह से असंबंधित हैं। चिंगारी जल्द ही एक स्वतंत्र कंपनी होगी।"

बैपटिस्ट की पोस्ट के अनुसार, साइट में यूज़र्स को पुनर्निर्देशित करने के लिए एक ड्रॉप स्क्रिप्ट को डाला गया है और इसमें एक रिपोर्ट शामिल होती है कि रीडायरेक्ट कहां जाता है। बैपटिस्ट का जवाब देते हुए, एक अन्य ट्विटर यूज़र (CitizenK, जिसका बायो कहता है कि वह एक यूआई डेवलपर है) ने लिखा है कि BitDefender ने Globussoft की वेबसाइट पर क्रिप्टोजैकिंग मैलवेयर पाया। इसके अलावा, वेबसाइट सुरक्षा सर्विस Sucuri के साइट चेक का इस्तेमाल करते हुए, उन्होंने पाया कि वेबसाइट में कई मैलवेयर पाए गए। Gadgets 360 ने इसकी जांच खुद से की और चिंगारी की वेबसाइट सहित कई वेबसाइट पर टेस्ट करने के बाद पाया कि वार्निंग केवल Globussoft साइट पर आई।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस मैलवेयर की उपस्थिति चिंगारी ऐप में किसी भी मुद्दे की ओर इशारा नहीं करती है, हालांकि बैपटिस्ट ने इस विषय पर अपने अंतिम पोस्ट में लिखा है कि 'यह सवाल उठाता है'।

Chingari ऐप को Google Play और App Store पर रिलीज़ किया गया था और पिछले हफ्ते तक इसे 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। यह मुफ्त ऐप TikTok से बहुत समानता रखता है, लेकिन Google Play पर दिए गए रिव्यू में ऐप को धीमा बताया गया है और साथ ही केवल कुछ वीडियो दिखाने और समय-समय पर क्रैश होने जैसी समस्याओं की भी बात की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसे बहुत अधिक सपोर्ट इसलिए मिल रहा है क्योंकि ऐप भारत में बना है। गूगल प्ले पर एक रिव्यू में कहा गया है, (अनुवादित) "भारतीय डेवलपर्स को बढ़ावा देने के लिए डाउनलोड किया, लेकिन टिकटॉक की तुलना में इसे अभी मेनस्ट्रीम में आने के लिए लंबा रास्ता तय करना है।"



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...