Skip to main content

Facebook, Instagram यूजर्स की हो रही जासूसी, इस दिग्गज टेक कंपनी पर लगा आरोप



सोशल नेटवर्किंग साइट्स Facebook, Instagram और Tiktok यूजर्स की जासूसी का करने का आरोप दिग्गज टेक कंपनी Google पर लगा है। ऐसी खबर है कि Google अपने प्रतिद्वंदी ऐप यूजर की निगरानी कर रहा है। दरअसल Google अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए नॉन गूगल ऐप पर यूजर के इंटरैक्शन पर इंटरनल प्रोग्राम के जरिए नजर रख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोग्राम को गूगल की तरफ से Android Lockbox नाम दिया गया है। इसके तरह Google के कर्मचारियों को डाटा एक्सेस करने की इजाजत दे दी गई है कि आखिर पॉप्युलर नॉन Google ऐप जैसे Tiktok, Facebook और Instagram पर एंड्राइड यूजर के विहेवियर को आंका जाता है।

बता दें जिस वक्त Youtube भारत में Tiktok की तरह ऐप लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। ऐसे में Youtube की ओर से Tiktok इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का डाटा एक्सेस किया जा रहा है। इस प्रोग्राम को Google Mobile Service (GMS) के जरिए अंजाम दिया जाता है। इसके तहत Google के कर्मचारी आसानी से दूसरे ऐप के सेंसटिव डाटा एक्सेस कर पाते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी यूजर्स ने Tiktok को किस टाइम ओपन किया और कितनी देर तक इस्तेमाल किया। बता दें कि Google ओन्ड Youtube के शार्ट वीडियो ऐप को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

Google एंड्राइड सेटअप प्रासेस के दौरान यूजर्स से इंफॉर्मेशन शेयर की इजाजत हासिल कर लेता है। वैसे तो गूगल की मानें, तो इस डाटा को रिसर्च के लिए उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन कई यूजर्स के आरोप है कि Google डाटा को पर्सनल इस्तेमाल में भी लाता है। अमेरिकी सरकार की तरफ से सर्च फील्ड के जरिए एंटी मार्केट प्रैक्टिस अपनाने का आरोप लगाया है और मामले में पिछले साल टेक कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इस तरह के डाटा को इकट्ठा करने का काम केवल Google की तरफ से नहीं किया जाता है। साल  2017 में वॉल स्ट्रीट जनरल ने रिपोर्ट किया कि Facebook VPN सर्विस के जरिए अपने प्रतिद्वंदी ऐप यूजर्स की जानकारी इकट्ठा करता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...