Skip to main content

Facebook Messenger से WhatsApp चैट करना होगा संभव, हो सकता है इंटीग्रेशन



Facebook कथित तौर पर WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने कुछ समय पहले की थी। व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक जल्द ही अपने दो लोकप्रिय ऑनलाइन चैट ऐप्स के बीच कम्युनिकेशन को इनेबल करने की प्लानिंग कर रही है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो जैसे ही इस फीचर को रोलआउट किया जाएगा। वैसे ही फेसबुक मैसेंजर के जरिए व्हाट्सऐप पर चैट की जा सकेगी। हालांकि, डेटा इन्क्रिप्शन और यूज़र सिक्योरिटी से समझौता किए बिना फेसबुक किस प्रकार इंटीग्रेशन की इस प्लानिंग को पूरा करता है, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर Alessandro Paluzzi ने जानकारी दी है कि फेसबुक WhatsApp और Facebook Messenger के इंटीग्रेशन पर काम कर रही है। डेवलपर को इस इंटीग्रेशन के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण रेफ्रेंस प्राप्त हुए हैं, जैसे कि कोड संकेत देता है कि फेसबुक लोकल डेटाबेस में कुछ टेबल्स बना रहा है, ताकि मैसेज और अन्य व्हाट्सऐप यूज़र्स सर्विसेस को ऑर्डर में मैनेज किया जा सके। कोड रेफ्रेंस से इशारा मिला है कि फेसबुक जान सकता है कि कौन-सा व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट ब्लॉक है, यही नहीं यह पुश नोटिफिकेशन के साउंड और चैट संबंधी अन्य जानकारियों को भी पहचान सकता है।

कोड के आधार पर इसमें कॉन्टेक्ट नंबर, मैसेज काउंटर, आर्काइव चैट जैसी जानकारियां भी शामिल हैं। इसके अलावा फेसबुक मैसेंजर व्हाट्सऐप ग्रुप और कॉन्टेक्ट्स की प्रोफाइल फोटो भी देखने में सक्षम साबित हो सकता है।

ट्रैकर का दावा है कि फेसबुक व्हाट्सऐप मैसेज को इक्ट्ठा नहीं कर रहा है, लेकिन लोकल डेटाबेस के कोड इस पर काम कर रहे हैं। WABetaInfo ने प्रेडिक्ट किया है कि फेसबुक सिंगल प्रोटोकॉल टू एन्क्रिप्ट एंड डिक्रिप्ट मैसेज को अपना सकता है, जो व्हाट्सऐप पहले से ही इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इस फीचर में डिसेबल ऑप्शन दिया जाएगा या नहीं। ट्रैकर का मानना है कि मुश्किल फीचर होने की वजह से फेसबुक इस फीचर के साथ आने वाले समय में डिसेबल करने का भी विकल्प पेश करेगा।

WABetaInfo को लगता है कि व्हाट्सऐप मैसेज में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ज़ारी रहेगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...