Skip to main content

Fake followers Scam: कैसे चलता है फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का खेल, जानें



पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने कई सेलिब्रिटीज और हाई प्रोफाइल यूजर्स के सोशल मीडिया पेज को ट्रैक किया है, जिनमें कई सारे फर्जी और पेड फॉलोअर्स देखने को मिले हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से पूछताछ करने का प्लान बनाया है। इन सेलिब्रिटीज के अलावा कई हाई प्रोफाइल यूजर्स जिनमें बिल्डर्स, स्पोर्ट्स पर्सन्स और बॉलीवुड पर्सनैलिटीज शामिल हैं, उनके Facebook, Instagram, Twitter जैसे सोशल मीडिया हैंडल्स को ट्रैक करने का फैसला किया है। इन हाई प्रोफाइल पर्सनैलिटीज के सोशल मीडिया हैंडल्स को मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) और साइबर सेल द्वारा ट्रैक किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल Social Media फेक फॉलोअर्स स्कैम के पीछे क्या है कहानी, आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

भारत तेजी से उभरता हुआ बाजार

इस समय भारत दुनियाभर में सोशल मीडिया और इंटरनेट का उभरता हुआ बाजार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता और यूजर्स के एक्टिव होने की दर में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। Youtube, TikTok, Instagram, Facebook, Twitter जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट्स बनाकर पैसे भी कमाए जाते हैं। यह खेल ऐसे चलता है कि जिस भी प्लेटफॉर्म पर आपके जितने ज्यादा यूजर्स या फॉलोअर्स होंगे, उन प्लेटफॉर्म पर आप पेड पार्टनरशिप करके पैसे कमा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन पेड प्रमोशन के जरिए इन सेलिब्रिटीज की गाढ़ी कमाई होती है।

फेक फॉलोअर्स स्कैम

हाल ही में सामने आया ये सोशल मीडिया फेक फॉलोअर्स स्कैम भी उसी गाढ़ी कमाई की देन है। तेजी से बदलते हुए डिजिटल परिवेश में लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल की स्क्रीन पर बिताते हैं। इनमें से ज्यादातर योगदान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताए गए समय का होता है। ऐसे में अक्सर हम Facebook या Instagram स्क्रॉल करते समय कोई ऐड (विज्ञापन) देख लेते हैं। विज्ञापन में दिखाए गए प्रोडक्ट्स को देखकर कभी-कभी उस प्रोडक्ट के बारे में और भी ज्यादा जानने की इच्छा होती है। डिजिटल एडवर्टिजमेंट पूरी तरह से इसी पर टिका हुआ होता है।

पेड पार्टनरशिप के जरिए गाढ़ी कमाई

जब हम टीवी और अखबार में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों में से किसी चहेते बॉलीवुड या स्पोर्ट स्टार को देख लेते हैं तो उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट को खरीदने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले एडवर्टिजमेंट के जरिए भी हम प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए तत्पर होते हैं। जब कोई सेलिब्रिटी अपने पर्सनल प्रोफाइल के जरिए किसी भी प्रोडक्ट को दिखाते हैं या उसके बारे में बताते हैं तो उस प्रोडक्ट के बारे में हमारी विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है।

फॉलोअर्स बढ़ाने का खेल

इस वजह से सेलिब्रिटीज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश करते हैं, ताकि उनके ज्यादा से ज्यादा ब्रांड्स के साथ पेड पार्टनरशिप हो सके। सेलिब्रिटीज अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कई बार उन एजेंसियों के संपर्क में रहते हैं जो पैसे लेकर फॉलोअर्स, लाइक और कमेंट्स को बढ़ाते हैं। सेलिब्रिटीज अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए पैसे भी खर्च करते हैं। फॉलोअर्स बढ़ाने वाली तमाम एजेंसियों का एक फॉलोअर बढ़ाने का, एक लाइक और कमेंट का रेट तय होता है। एजेंसीज इसके लिए चार्ज करती हैं और फर्जी फॉलोअर्स या बॉट द्वारा इस पूरे प्रोसेस को अंजाम देते हैं।

इसका फायदा इन एजेंसियों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी होता है। सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स बढ़ने की वजह से उनके पास ज्यादा ब्रांड्स से पेड पार्टनरशिप के ऑफर आएंगे और वो गाढ़ी कमाई कर सकेंगे। हालांकि, यह एक साइबर क्राइम है। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट क्रिएट करना साइबर क्राइम में आता है क्योंकि आप फर्जी अकाउंट में अपनी गलत जानकारी भरते हैं। इसकी वजह से डिजिटल स्पेस का बैलेंस प्रभावित होता है।

क्या है पूरा मामला?

फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम की इन्वेस्टिगेशन टीम को लीड कर रहे मुंबई के ज्वाइंट कमीशनर विनय कुमार चौबे ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि हमने जांच की और पाया कि फर्जी फॉलोअर्स बढ़ाने के इस खेल में करीब 54 फर्म्स इन्वॉल्व्ड (संलिप्त) थीं। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की मदद से इस स्कैम के बारे में विस्तार से जांच की जा रही है।

ये एजेंसियां सेलिब्रिटीज के फर्जी अकाउंट क्रिएट करके भी पैसे कमाती हैं। कुछ साल पहले बॉलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल कंटेस्टेंट रह चुकी भूमि त्रिवेदी के नाम से एक फर्जी अकाउंट चल रहा था, जिसके बारे में सिंगर ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस इस समय 176 से ज्यादा हाई प्रोफाइल अकाउंट्स को चेक कर इस स्कैम की जांच कर रही है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...