Skip to main content

Google Contacts में शामिल हुआ ये फीचर, डिलीट हुए कॉन्टैक्ट को इस तरह करें रिकवर



अगर फोन से कुछ डिलीट हो जाता है तो उसे वापस पाने के कोई न कोई विकल्प होते हैं. जैसे अगर गैलरी से फोटो डिलीट हो जाते है तो वह रिसाइकल बिन में जाकर स्टोर हो जाता है. लेकिन अगर फोन से कोई कॉन्टैक्ट डिलीट हो जाता है उस समय दिक्कत बढ़ जाती है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि फोन से डिलीट हुए कॉन्टैक्ट को भी वापस प्राप्त किया जा सकता है. जी हां Google Contacts में एक ऐसा फीचर दिया गया है जिससे उसे वापस रिस्टोर किया जा सकता है.

इस तरह प्राप्त करें डिलीट कॉन्टैक्ट- Google Contacts का यह फीचर भी रिसाइकल बिन की तरह ही काम करता है. इसलिए इसका नाम भी Trash दिया है. जब आप Google Contacts साइट पर जाएं तो आपको Other contacts के नीचे Trash फीचर मिलेगा. जो भी डिलीट हुए कॉन्टैक्ट हैं वो इस पर मिल जाएंगे. साथ ही इस बात की भी जानकारी मिलेगी की कॉन्टैक्ट ऐप से डिलीट हुआ था या वेबसाइट से.

डेट टाइम भी दिखेगा- डिलीट कॉन्टैक्ट को 30 दिन के अंदर वापस रिकवर कर सकते हैं. इसके साथ ही टाइम और डेट की भी जानकारी मिल जाएगी. यहां पर किसी कॉन्टैक्ट के लिए Delete Forever या Recover चुनने का भी ऑप्शन उपलब्ध रहेगा. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कॉन्टैक्ट वेब पर डिलीट किया था या ऐप से उसे रिकवर किया जा सकता है.

गूगल का कहना है कि यह फीचर अभी सिर्फ Google Contacts की वेबसाइट पर उपलब्ध है. अगले कुछ सप्ताह में सभी G Suite ग्राहकों और पर्सनल गूगल अकाउंट्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. फिलहाल यह फीचर अभी ऐप पर उपलब्ध नहीं है. आने वाले समय में गूगल का यह फीचर मोबाइल ऐप के लिए भी जरी किया जा सकता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...