Skip to main content

Google for India: 13 जुलाई को लॉन्च हो सकता है ये प्रोडक्ट, हो सकते हैं बड़े ऐलान भी...



टेक दिग्गज गूगल (Google) का गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2020 (google for india) एडिशन कल यानी कि 13 जुलाई को स्ट्रीम किया जाएगा. गूगल ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार कपंनी का ये अनुअल इवेंट वर्चुअली पेश किया जाएगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग गूगल इंडिया के यूट्यूब (youtube) चैनल पर होगी. गूगल इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि गूगल फॉर इंडिया के पहले वर्चुअल एडिशन में कंपनी के प्रोडक्ट और बिज़नेस लीडर्स डिजिटल इंडिया के लिए पहल के बारे में अपडेट शेयर करेंगे.

गूगल ने शनिवार को एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कमेडियन फ्रेड आरमाइसन को फीचर किया गया है. 4 सेकेंड के वीडियो में कमेडियन को योगा करते हुए देखा जा सकता है. टीज़र में लिखा है, ‘गहरी सांस लें और तैयार हो जाएं. सोमवार को कुछ स्पेशल आ रहा है’.



वैसे तो इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कल कौन सा प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि इवेंट में गूगल नेस्ट स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया जा सकता है. गूगल ने डिवाइस की हाल ही में द वर्ज को ऑफिशियल फोटो और वीडियो भेजा है. स्पीकर के डिजाइन की बात करें तो ये काफी हद तक होम मैक्स की तरह है, जिसे वर्टिकली खड़ा किया जा सकता है.


इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि अगर कल के इवेंट में गूगल गूगल असिस्टेंट में कुछ रिलैक्सेशन/मेडिटेशन फीचर पेश कर सकता है. कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि गूगल हेल्थ और वेलनेस फीचर के साथ नया हार्डवेयर भी लॉन्च कर सकता है.


2019 में हुए ये ऐलान

पिछले साल, गूगल फॉर इंडिया 2019 में कंपनी ने बेंगलुरु में गूगल की AI लैब, BSNL पार्टनरशिप और व्यापारियों के लिए गूगल पे फोर बिजनेस ऐप के बारे में जानकारी शेयर की थी. इसके अलावा गूगल लेंस के लिए नए फीचर्स की भी घोषणा की गई थी.





Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.




Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...