Skip to main content

Instagram Stories का लुक हुआ चेंज, इस तरह दिखेगा नया Layout



Facebook की स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के स्टोरीज के लुक में बड़ा बदलाव हुआ है। Instagram Stories फीचर का Layout पूरी तरह से बदल गया है। यूजर्स को अब यह नए लुक में नजर आएगा। Instagram Stories फीचर में शॉर्ट टर्म अपडेट्स को 12 घंटे के साथ रोल आउट किया गया था। इस फीचर को Snapchat को चुनौती देने के लिए लाया गया था। जिसे बाद में Facebook और Whatsapp के लिए भी रोल आउट किया गया। हाल ही में Twitter ने भी अपने शॉर्ट टर्म स्टोरीज फीचर Fleets को लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी अपडेट को शॉर्ट टर्म के लिए अपलोड कर सकते हैं।

Snapchat और Instagram के बाद यह फीचर आजकल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय हो गया है। Instagram ने अपने इस फीचर के लिए कम्प्लीट नया Layout रोल आउट किया है। Instagram Stories में यूजर्स को अब दो रो में इंस्टाग्राम स्टोरीज दिखाई देंगे। पहले ये केवल एक ही रो में दिखाई देते थे। इसका फायदा ये होगा कि यूजर्स को अपने सभी कॉन्टैक्ट के इंस्टाग्राम स्टोरीज एक साथ ही दिखाई देगा और ज्यादा स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा। 

Instagram Stories के नए Layout अपडेट से ये बात साफ है कि सोशल मीडिया कंपनी अपने इस फीचर पर इन दिनों काफी ध्यान दे रही है। जैसे ही यूजर्स See All Stories पर क्लिक या टैप करेंगे तो उन्हें अपने कॉन्टैक्ट के Instagram Stories नए Layout में ज्यादा रो के साथ दिखाई देगा। Instagram Stories फीचर में हुए इस बड़े विजुअल ट्रान्सफॉर्मेेशन को देखकर यूजर्स जरूर शॉक्ड हो जाएंगे। यूजर्स को Instagram Stories के नए लुक के साथ फैमिलियर होने में भी सय लगेगा। इस नए अपडेटको फिलहाल सभी यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...