Skip to main content

iPhone 11 अब होगा मेड-इन-इंडियाः पीयूष गोयल



Apple ने भारत में iPhone 11 का निर्माण शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी खुद कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (वाणिज्य और उद्योग) मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी है। क्यूपर्टिनो स्थित टेक्नोलॉजी दिग्गज ने देश में iPhone XR के लिए असेंबली लाइन शुरू करने के ठीक नौ महीने बाद यह नया फैसला लिया है। आईफोन 11 की स्थानीय असेंबली के जरिए कंपनी 20 प्रतिशत टैक्स बचा सकेगी, जिसका भुगतान कंपनी पहले अपने ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हैंडसेट आयात करने के लिए करती थी। Apple के पास अपने iPhone मॉडल के लिए आपूर्तिकर्ताओं के रूप में Foxconn, Wistron और Pegatron है और ये तीनों इस समय भारतीय बाज़ार में भारी निवेश कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा (अनुवादित) "मेक इन इंडिया को महत्वपूर्ण बढ़ावा!" उन्होंने आगे पुष्टि करते हुए यह भी कहा (अनुवादित) "Apple ने भारत में iPhone 11 का निर्माण शुरू कर दिया है।"

भारत सभी स्मार्टफोन विक्रेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार बन गया है और इसकी एक बड़ी वजह देश 50 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूज़र्स की मौजूदगी है। सैमसंग और Xiaomi सहित कंपनियों ने भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए देश में पहले से ही बहुत सारे संसाधनों पर निवेश किया है। यूज़र डिमांड के विस्तार ने हाल ही में Apple और इसके आपूर्तिकर्ताओं को भी आकर्षित किया है।

इस महीने की शुरुआत में, फॉक्सकॉन, जो iPhone और अन्य Apple डिवाइसों के लिए कंपनी का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, ने कथित तौर पर अपने भारत प्लांटों का विस्तार करने के लिए 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,491 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। पेगाट्रॉन - फॉक्सकॉन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईफोन असेंबलर - भी देश में कुछ निवेश करने और आने वाले भविष्य में एक स्थानीय सब्सिडियरी स्थापित करने की योजना बना रहा है।

ऐप्पल ने भारत में मई 2017 में अपने घरेलू निर्माण की शुरुआत iPhone SE के साथ की थी। यह शुरुआत आपूर्तिकर्ता विस्ट्रॉन की बेंगलुरु यूनिट में हुई। हालांकि, ऐप्पल टीम ने बाद में देश में फॉक्सकॉन की यूनिट्स के साथ अपने स्थानीय विनिर्माण का विस्तार किया।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...