Skip to main content

Jio Fiber के चुनिंदा यूज़र्स को दो दिन के लिए मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल



चुनिंदा Jio Fiber यूज़र्स को कंपनी की ओर से दो दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। प्रतीत होता है कि यह सुविधा उन जियो फाइबर यूज़र्स को दी गई है जो कुछ दिनों पहले जियो फाइबर कनेक्शन ठप होने से परेशान हुए थे। गैजेट्स 360 के एक सदस्य को बीती रात उनके जियो फाइबर कनेक्शन के साथ यह अतिरिक्त डेटा दिया गया। Reliance Jio ने इसे Unlimited 2days का नाम दिया है। यह आपके मौज़ूदा प्लान के ऊपर लाइव हो जाता है। यानी अगले दो दिन तक आप अनलिमिटेड डेटा पाएंगे और वॉयस कॉल पर भी कोई पाबंदी नहीं होगी। इस दौरान मौज़ूदा प्लान के डेटा खपत पर रोक लग जाती है।

Gadgets 360 यह पुष्टि कर सकता है कि यह अतिरिक्त मुफ्त डेटा और वॉयस कॉल उन यूज़र्स को दिया जा रहा है जो बीते हफ्ते जियो फाइबर कनेक्शन ठप होने से प्रभावित हुए थे। लेकिन कंपनी यूज़र्स को किस आधार पर चुन रही है। यह साफ नहीं है। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली-एनसीआर सर्कल में सिल्वर प्लान सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा मिली है, इसी सर्कल में कुछ और यूज़र्स के लिए यह फायदा नहीं रोलआउट किया गया है। इस सिल्वर प्लान जियो फाइबर यूज़र्स को कंपनी की ओर से नए Unlimited 2days प्लान की जानकारी देते हुए एसएमएस किए गए हैं। बाद में एक और एसएमएस करके बताया गया है कि ऐसा जियो फाइबर कनेक्शन ठप पड़ जाने के कारण हुई असुविधा के कारण किया गया है। यूज़र्स को इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस, अनलिमिटेड डेटा और प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। दो दिनों की वैधता वाला यह प्लान MyPlans सेक्शन में उपलब्ध है जिसे सब्सक्राइबर्स मायजियो ऐप में भी जाकर जांच सकते हैं।

नया Jio Fiber Unlimited 2 Days प्लान एक्टिव होने पर मौज़ूदा प्लान होल्ड पर चला जाता है। इस दौरान आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए डेटा को आपके मौज़ूदा प्लान से नहीं लिया जाता।

जियो कुछ ऐसा ही अपने प्रीपेड प्लान के साथ करती है। वह अकसर ही अपने सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी अतिरिक्त डेटा देती है। आमतौर पर यह सुविधा 4 दिनों के लिए मौज़ूद होती है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...