Skip to main content

Jio Phone यूज़र्स को गूगल असिस्टेंट के ज़रिए मिलेगा Google Lens सपोर्ट



Google ने भारत में KaiOS यूज़र्स के लिए Google Lens कैमरा आधारित ट्रांसलेशन क्षमताओं को पेश किया है। KaiOS सॉफ्टवेयर देश में लोकप्रिय बजट फोन जैसे Jio Phone और Jio Phone 2 पर चलता है। गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आने वाले KaiOS फोन पर अब यूज़र्स कैमरा के जरिए सर्च कर सकते हैं। इस फीचर के साथ ही यूज़र्स अब किसी भी टेक्स्ट की फोटो क्लिक कर उसे ट्रांसलेट यानी उसका अपनी पसंदीदा भाषा में अनुवाद पा सकते हैं। Google Lens फीचर को 2019 में I/O डेवलपर्स सम्मेलन में पेश किया गया था और अब इसे गूगल असिस्टेंट के साथ KaiOS फोन में उपलब्ध करा दिया गया है। यह सुविधा फिलहाल केवल भारतीय यूज़र्स के लिए शुरू की गई है।

अपने आधिकारिक ब्लॉग पर Google ने इस खबर की घोषणा की और बताया कि भारत में KaiOS डिवाइसों पर यूज़र्स गूगल असिस्टेंट के जरिए अपने फोन से वास्तविक दुनिया के टेक्स्ट का अनुवाद कर सकते हैं। अब गूगल असिस्टेंट में एक नया कैमरा आइकॉन आएगा और उस पर क्लिक करने से कैमरा खुल जाएगा। यूज़र्स को बस अपने फोन को टेक्स्ट की ओर ले जाना होगा और वो टेक्स्ट यूज़र्स की पसंदीदा भाषा में अनुवादित हो जाएगा। KaiOS यूज़र्स प्रोडक्ट लेबल, रोड साइन या दस्तावेज़ का अनुवाद कर सकते हैं। असिस्टेंट को चलाने के लिए यूज़र्स को होम स्क्रीन से सेंटर बटन को लंबे समय तक दबाना होगा।
 
ezgifcom optimize

Jio Phone और Jio Phone 2 डिवाइस दोनों ही गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं, जिसका मतलब है कि यह फीचर अब इन फोन पर मिलेगा। Google का कहना है कि कैमरा आधारित अनुवाद फिलहाल अंग्रेजी और हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसमें कन्नड़ और गुजराती भी जोड़ी जाएगी। गूगल का कहना है कि "यूज़र्स को गूगल असिस्टेंट के अंदर जाके केवल राइट सॉफ्ट बटन को दबाना होगा और वे इस फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे।"


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...