Skip to main content

आ गया LED फेस मास्क, मोबाइल की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन



कोविड-19 की वजह से हर एक नागरिक के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। लेकिन इन बोरिंग मास्क को लगाना काफी दिक्कतों भरा होता है। ऐसे में मास्क को इंटरेस्टिंग लुक और फील देने के इरादे से नया कूल LED फेस मास्क को पेश किया गया है। इस मास्क को Lumen Couture के फैशन डिजाइनर Chelsea Klukas ने डिजाइन किया है।

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक इन LED मास्क को डुअल लेअर कॉटन से बनाया गया है, जिसमें चार्जेबल LED फ्लेक्स पैनल दिया गया है। इस पैनल को मास्क को सैनिटाइज्ड या फिर सफाई करते हुए हटाया जा सकता है। यह मास्क एक बैटरी और चार्जेबल वायर के साथ आता है। इस मास्क की कीमत करीब 7,000 रुपए है, जिसे Lumen Couture की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फैशन डिजाइन की मानें, तो उनका मकसद कोविड-19 महामारी के इस दौर में मास्क के जरिए कोई प्रॉफिट कमाना नही था। Lumen Couture की मानें, तो वो जून माह में मास्क से होने वाली कमाई से करीब 3,72,962 रुपए को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन कोविड-19 रिलीफ फंड में शेयर करेंगी।

LED डिस्पले वाले खास तरह के मास्क एक पतले LED Matrix स्क्रीन के साथ आएंगे, जिसे यूजर अपने हिसाब से मोबाइल ऐप की मदद से कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। ऐप की मदद से ड्राइंग, टेक्स्ट और वॉयस को मास्क पर ऐड किया जा सकता है। यह फैब्रिक से बने मास्क से सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है। साथ ही इसके नीचे साइड स्क्रीन रहती है। मास्क के LED पैनल पर एक माइक्रोफोन इनपुट दिया गया है। यूजर मास्क पर सोशल डिस्टेंसिंग मैसेज जैसे Stand back या फिर 6 फीट साझा किए जा सकते है। दरअसल मास्क से मुंह और नाक कवर्ड होने की वजह से बोलना आसान नहीं होता है। ऐसे में इस समस्या का LED मास्क की मदद से सुलझाया जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...