Skip to main content

Lenovo Legion Phone Duel हुआ लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 865+ प्रोसेसर



साल 2020 का सबसे चर्चित गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। लेनोवो ने एक लंबे इंतजार और तमाम लीक्स के बाद अपना गेमिंग स्मार्टफोन Lenovo Legion Phone Duel बाजार में उतार दिया है। इस फोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा और डुअल बैटरी है। इस फोन में गेमर्स के लिए खासतौर पर horizontal UI दिया गया है। Lenovo Legion Phone Duel का मुकाबला Asus ROG Phone 3 और Nubia Red Magic 5S जैसे अपकमिंग गेमिंग फोन से होने वाला है।
Lenovo Legion Phone Duel की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित ZUI 12 ओएस दिया गया है। इसमें गेमर्स के लिए दिया गया horizontal UI कमाल का है। इसकी मदद से आप गेमिंग के दौरान ही अन्य गेमर्स से बात कर सकते हैं। इसमें छह कस्टमाइज लेआउट मिलेंगे। इस फोन में एक होम मोड भी है जिसके जरिए आप गेम को किसी मॉनिटर पर कास्ट कर सकते हैं। फोन में Legion असिस्टेंट भी जो कि वर्चुअल जॉयस्टिक और गेमपैड कंट्रोल के लिए है। 

Lenovo Legion Phone Duel में ऑडियो टू वाइब्रेशन (A2V) है। Lenovo के इस फोन में 6.65 इंट की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले में एमोलेड पैनल है और रिफ्रेस रेट 144Hz, जबकि टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन  865+ प्रोसेसर है और 16  जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। 

जहां तक कैमरे का सवाल है तो कंपनी ने इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि साइड पॉपअप है। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NF और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स हैं। 

Lenovo Legion Phone Duel में डुअल अल्ट्रासॉनिक शोल्डर कीज हैं जो कि लिनियर मोटर और 3डी मोशन सेंसर से लैस हैं। इसके अलावा इसमें डु्अल फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर 2500mAh की दो बैटरी हैं जो कि 90W की टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।

दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 50 फीसदी बैटरी फुल हो जाएगी। फोन में डुअल लिक्विड कूलिंग भी हैं जो कि कॉपर ट्यूब से लैस हैं। फोन का वजन 239 ग्राम है, हालांकि कंपनी ने कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...