Skip to main content

Likee App ने बंद की भारत में अपनी सर्विस, बैन पर आया कंपनी का बयान



केंद्र सरकार द्वारा बैन किए गए ऐप्स Google Play और App Store से हटा लिए गए हैं। इस लिस्ट में Likee App भी है। जो अब गूगल प्ले और ऐप स्टोर उपलब्ध नहीं है। लाईकी की पेरेंट कंपनी बिगो टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (BIGO Technology Pte Ltd) ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके आधिकारिक तौर पर इस ऐप को हटाने की पुष्टि की। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय कानूनों के तहत संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर इस समस्या पर काम कर रही है।

इस संबंध में एक स्टेटमेंट ज़ारी करते हुए BIGO टेक्नोलॉजी ने कहा, "हम भारत सरकार के आदेश का सम्मान करते हैं, और इसी को देखते हुए हमने अस्थायी रूप से Google Play और App Store से लाईकी ऐप को हटा दिया है। वहीं, इस मामले में ज्यादा स्पष्टता सामने आने तक हम भारत में इसकी सेवा निलंबित रखेंगे।"

कंपनी ने आगे कहा कि वह स्थानीय कानून का पालन करेगी और भारत में ऐप के हज़ारों यूज़र्स की प्राइवेसी व डेटा सिक्योरिटी को सुनिश्चित करेगी। कंपनी ने बताया कि Likee ऐप की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने सर्विस बंद करने के लिए 24 घंटे काम किया।

आपको बता दें, भारत सरकार ने 29 जून की रात को 59 ऐप्स बैन कर दिए थे, जिसमें Likee ऐप भी शामिल था। सरकार ने अपने बयान में कहा है कि मंत्रालय ने इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत लागू करते हुए व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉर्मेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप्स को बैन कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये ऐप्स कुछ ऐसी गतिविधियों में लगे हुए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते थे।

Likee ऐप को जुलाई 2017 में पेश किया गया था और यह ऐप 180 देशों में काम करता है। कंपनी के डेटा के अनुसार भारत में लाईकी ऐप को 400 मिलियन डाउनलोड प्राप्त थे।

TikTok की तरह ही यह ऐप भी शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप है, जिस पर लोग शॉर्ट वीडियो कॉन्टेंट देख व अपलोड कर सकते थे। खासतौर पर इसकी पहचान वीडियो एडिंटिंग और क्रिएशन टूल के तौर पर होती है, जिसमें 1000 से ज्यादा वीडियो इफेक्ट्स मौजूद हैं। इसके अलावा भारत में लाईकी ऐप 15 भाषाओं को सपोर्ट करता था।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...