Skip to main content

गूगल प्ले स्टोर पर है इन चीनी ऐप का Lite वर्जन! बैन के बाद भी हो रहे डाउनलोड



भारत सरकार के 59 चीनी ऐप्स (Chinese Apps) को बैन करने के बाद गूगल ने भी इन सभी ऐप को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है. Google ने गुरुवार को कहा, 'उन ऐप्स को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है जो इस हफ्ते सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी भारत में प्ले स्टोर पर उपलब्ध थे. हालांकि अभी कुछ ऐसे ऐप हैं जिनका लाईट वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर नजर आ रहा है साथ ही वो डाउनलोड भी हो रहे हैं.

नवभारत टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक़, जब प्ले स्टोर पर इन ऐप्स को सर्च किया तो पाया कि कुछ ऐप्स का Lite वर्जन अभी भी डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर पर मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने इन ऐप्स पर बैन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत लगाया है.

ये ऐप हैं अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर-
Google ने जिन ऐप को हटाया था उनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. हटाए गए ऐप के Lite वर्जन को हटाया नहीं गया है. प्ले स्टोर पर सर्च करने पर Viva Video, Likee और Bigo Live के Lite वर्जन दिखते हैं. और ये डाउनलोड भी हो रहे हैं.


Lite वर्जन का साइज होता है छोटा-
किसी भी ऐप का Lite वर्जन हमेशा छोटे सहेज में होते है, जो फ़ोन की मैमोरी में स्पेज भी कम लेता है और डेटा भी कम यूज होता है. हालांकि इन वर्जन का काम भी मुख्य ऐप जैसा ही होता है. सरकार ने गूगल और ऐपल को इन ऐप्स को हटाने के निर्देश तो दिए ही थे। साथ ही, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स व टेलिकॉम ऑपरेटर्स को भी इन्हें ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे.

नॉन-मोबाइल बेस्‍ड इंटरनेट डिवाइस में भी नहीं चलेंगे ऐप्‍स
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी एक्‍ट (IT Act) की धारा-69ए और इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (प्रोसीजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्‍लॉकिंग ऑफ एक्‍सेस ऑफ इंफॉर्मेशन बाई पब्लिक) रूल्‍स 2009 के संबंधित प्रावधान उसे विदेशी ऐप्‍स पर प्रतिबंध लगाने की शक्तियां प्रदान करता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...