Skip to main content

Microsoft ने लॉन्च किया 'Family Safety' ऐप, अब कहीं भी बैठकर रख सकेंगे फैमिली का ध्यान



Microsoft ने इसी साल मई में Family Safety को लिमिटेड डिवाइसेज पर प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध कराया था। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ऐप को लॉन्च कर दिया है। यह ऐप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया गया है और मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। Family Safety ऐप की मदद से यूजर्स फैमिली का स्क्रीन टाइम मैनेज कर सकेंगे। खास बात है कि इसे फैमिली की डिजिटल और फिजिकल सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें यूजर्स को कुछ फिल्टर्स की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही आप चाहें तो किसी साइट को ब्लॉक भी कर सकते हैं। 

Microsoft Family Safety ऐप में पेरेंट्स न सिर्फ बच्चों को स्क्रीन टाइम मैनेज कर सकते हैं, बल्कि ये भी देख सकते हैं कि उनके बच्चे स्क्रीन पर क्या देख रहे हैं। इतना ही नहीं इस ऐप में स्क्रीन टाइम की लिमिट को अपने हिसाब से एक्सटेंड किया जा सकता है। इसमें 15 मिनट, 1 घंट, 2 घंटे और 3 घंटे का समय सेट है। इसमें जीपीएस लोकेशन ट्रैकर दिया गया है जिसकी मदद से आप फैमिली को ट्रैक भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह ऐप डाटा मैनेज करने की भी सुविधा प्रदान करता है। 

Microsoft की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Family Safety ऐप यूजर्स की डिजिटल आदतों को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें कॉन्टेंट फिल्टर का भी विकल्प दिया गया है। इसका उपयोग करके आप बच्चों के लिए कुछ साइट्स को फिल्टर कर सकते हैं। इस ऐप में दिए गए अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को लोकेशन शेयरिंग, पेरेंट्स कंट्रोल और फोन मॉनिटरिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही Microsoft Family Safety ऐप में कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...