Skip to main content

Moto G 5G Plus लाने की तैयारी में Motorola, मिले कई सर्टिफिकेशन



Moto G 5G Plus कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (एफसीसी) और टीयूवी रेनलैंड सर्टिफिकेशन साइटों पर सामने आया है। इन सब वेबसाइट पर लिस्ट होने की बदौलत हम इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानते हैं। कथित मोटोरोला जी 5जी प्लस फोन को एक अज्ञात ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट, 4 जीबी रैम और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी के साथ देखा गया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी का आगामी फोन कथित तौर पर मॉडल नंबर XT2075-3 के साथ देखा गया है, जो कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Moto G 5G Plus से संबंधित है। अफवाहों से पता चलता है कि मोटो जी 5जी प्लस का एक अन्य वेरिएंट भी होगा, जिसे Moto G 5G कहा जा सकता है। इस फोन को कुछ समय पहले तक Motorola Edge Lite कहा जा रहा था। इस बीच, इसे बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी देखा जा चुका है।

इस खबर को ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल Dealntech द्वारा साझा किया गया था। यूएस एफसीसी लिस्टिंग का हवाला देते हुए रिपोर्ट दावा करती है कि, Moto G 5G Plus डुअल बैंड वाई-फाई, एनएफसी सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में गैलीलियो, ग्लोनास और जीपीएस के शामिल होने के लिए भी कहा गया है। इसकी बैटरी कथित तौर पर मॉडल नंबर LZ50 के साथ आती है, जिसे 20W फास्ट चार्जिंग समर्थन के साथ 5,000mAh क्षमता के रूप में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन डेटाबेस में लिस्ट किया गया है।

इस बीच, फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी सामने आया है। इस लिस्टिंग को पहली बार Nashville Chatter Class साइट द्वारा देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार Moto G 5G Plus एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट के साथ आएगा। इस चिपसेट की बेस फ्रीक्वेंसी 1.8GHz होगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन को साइट पर 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था।

इसके अलावा, एक टिपस्टर ने पिछले महीने दावा किया था कि मॉडल नंबर XT2075-3 (अब Moto G 5G Plus) के साथ आने वाले मोटोरोला फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 398 यूरो (लगभग 33,600 रुपये) होगी।

एक और लोकप्रिय टिपस्टर Evan Blass ने संकेत दिए हैं कि लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी Edge Lite को Moto G 5G के रूप में लॉन्च कर सकती है। उन्होंने मोटो जी 5जी प्लस के लॉन्च को लेकर भी  सुझाव दिया। यह भी बताया गया कि मोटोरोला अभी भी मॉडल नंबर XT2075-1 के साथ अमेरिका में Verizon सपोर्टेड Motorola Edge Lite लॉन्च कर सकती है।

मोटोरोला ने अभी तक मोटो जी 5जी और मोटो जी 5जी प्लस फोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन सभी जानकारियों को लीक मात्र समझना बेहतर होगा। Motorola 7 जुलाई को एक इवेंट की मेजबानी कर रही है, जहां Motorola One Fusion लॉन्च हो सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...