Skip to main content

Nokia TV Box अगस्त में Flipkart पर हो सकता है लॉन्च



Nokia Android TV Box भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। बता दें, Flipkart के पास नोकिया ब्रांड से संबंधित टीवी प्रोडक्ट्स लॉन्च करने का लाइसेंस है। लेटेस्ट खबर के अनुसार, भारतीय मार्केट में नया डिवाइस अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने फ्लिपकार्ट ने Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और जेबीएल ऑडियो के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था और अब यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अगस्त महीने में नोकिया टीवी सेट-टॉप बॉक्स लेकर आने की तैयारी कर रही है। अज्ञात लॉन्च तारीख के अलावा, सामने आई नई रिपोर्ट में आगामी नोकिया टीवी सेट-टॉप बॉक्स से संबंधित फीचर्स की भी जानकारी हासिल हुई है।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए NokiaPowerUser की रिपोर्ट दावा करती है कि नया Nokia TV Box भारत में अगले महीने दस्तक दे सकता है। फ्लिपकार्ट द्वारा पेश किया जाने वाला यह नोकिया एंड्रॉयड टीवी बॉक्स Android TV 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी टीवी बॉक्स 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन का आउटपुट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट भी प्रदान करेगा।

आगामी नोकिया बॉक्स कथित तौर पर वॉयस कमांड और वॉयस कंट्रोल रिमोट फीचर के लिए गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी पेश करेगा। अगर इस रिपोर्ट में कही गई बातें सच है, तो फ्लिपकार्ट जल्द ही नोकिया एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स से संबंधित टीज़र्स ज़ारी करना शुरू कर सकता है।

अब तक फ्लिपकार्ट ने भारत में नोकिया ब्रांड के दो स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। अब लगता है कि पोर्टफोलियो को विविधता लाने के लिए कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड टीवी बॉक्स पेश कर सकती है। पिछले साल दिसंबर में भारत में नोकिया का पहला स्मार्ट टीवी 55 इंच 4K यूएचडी स्क्रीन फ्लिपकार्ट के जरिए लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम, जेबीएल ऑडियो टेक्नोलॉजी और 24 वॉट मल्टीपल स्पीकर्स पर काम करता है। अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो नोकिया ब्रांड के इस टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर और 16 जीबी तक का रैम मौजूद है।

पिछले महीने फ्लिपकार्ट ने भारत में नया 43-inch Nokia Smart TV लॉन्च किया, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। इसके प्रमुख फीचर्स में JBL ऑडियो और डॉल्बी विज़न सपोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा यह नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच वेरिएंट बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...