Skip to main content

फोन को बार-बार अनलॉक करने से मिलेगा छुटकारा, OnePlus 11 में जल्द आएगा नया फीचर



OnePlus के नए स्मार्टफोन में जल्द Android 11 अपडेट के साथ मच अवेटेड फीचर्स Alway on Display दिया जा सकता है। OnePlus के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक एंड्राइड 11 के साथ Always on Displsy फीचर नहीं दिया गया है, जबकि यही फीचर Samsung Galaxy डिवाइस और Oppo डिवाइस में पहले से दिया जा रहा है। हालांकि OnePlus कंपनी OnePlus 8 और Oneplus 8 pro स्मार्टफोन के साथ इसकी शुरुआत कर सकती है। इसके बाद जल्द ही OnePlus के बाकी फोन्स में Always on Display को देखा जा सकता है।

क्या होगा इसका फायदा

Always On Display जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस फीचर्स को इनेबल्ड करने पर फोन की डिस्पले हमेशा ऑन रहेगी। मतलब यूजर्स को डेट या फिर टाइम देखने के लिए बार-बार डिस्पले को ऑन नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इस फीचर के साथ स्मार्टफोन कंपनियां ज्यादा आइकन को स्क्रीन पर डिस्पले की इजाजत दे सकती है। ऐसे में फोन के हर एक अपडेट को देखने के लिए फोन को अनलॉक नहीं करना पड़ेगा।

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Nord स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है इसके बेस 6GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। फोन के सबसे हाई एंड मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है जो कि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन दो कलर ऑप्शन ग्रे ऑनेक्स और ब्लू मार्बल में आता है। इसके ग्रे ऑनेक्स कलर वेरिएंट की सेल 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जबकि, फोन के ब्लू मार्बल कलर वेरिएंट की सेल 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर एक्सक्लूसिविली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus Nord 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस मिड रेंज स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ लॉन्च किया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...