Skip to main content

OnePlus स्मार्टफोन यूज़र्स को जल्द मिलेगा ये नया फीचर


OnePlus स्मार्टफोन में Always-on Display फीचर मिलने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी के को-फाउंडर Pete Lau ने टीज़र के जरिए सार्वजनिक की।  बता दें, यह पहली बार नहीं है कि कपंनी ने ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर की जानकारी दी हो, इससे पहले मार्च में भी कंपनी ने ऐलान किया था कि जल्द ही वनप्लस स्मार्टफोन में इस फीचर को लाया जाएगा। हालांकि, यदि आपको लगता है कि लेटेस्ट खबर में इस फीचर के आने की सटिक तरीख का ऐलान कर दिया गया है, तो यहां आपको थोड़ी निराशा हाथ लगने वाली है। दरअसल, लेटेस्ट ऐलान में भी इस फीचर रोलआउट टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया गया है, हालांकि टीज़र से यह अटकले लगाईं जा रही है कि ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर Android 11 या OxygenOS 11 अपडेट के साथ वनप्लस स्मार्टफोन में आ सकता है। वनप्लस कंपनी अब-तक अपने स्मार्टफोन में ओलेड स्क्रीन का इस्तेमाल करती आई है, OnePlus 3 के बाद से ही सभी डिवाइस में इस स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर को ओलेड स्क्रीन के साथ बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है।

Pete Lau के लेटेस्ट ट्वीट की बात करें, तो इसमें एक घड़ी की तस्वीर साझा की गई है जिसमें 11 बज रहे हैं। केवल घड़ी में ही नहीं बल्कि को-फाउंडर के ट्वीट कैप्शन में भी 11 का जिक्र किया गया है, उन्होंने लिखा, "11 'on display' "। तस्वीर और कैप्शन से इशारा मिला है कि Always-on Display फीचर OnePlus फोन में या तो Android 11 अपडेट के साथ आ सकता है या फिर OxygenOS 11 अपडेट के साथ।

गौरतलब है कि वनप्लस फैन्स लम्बे समय से इस फीचर का इंतज़ार कर रहे थे, वहीं फैन्स की उत्सुकता को देखते हुए कंपनी ने भी मार्च में ऐलान कर दिया था कि इस फीचर को वनप्लस फोन में अगस्त या फिर सितंबर तक लाया जाएगा। हालांकि, उस वक्त भी यह साफ नहीं किया गया था कि यह फीचर किस स्मार्टफोन में पेश किया जाएगा। हालांकि, जल्द ही OnePlus 6 में एंड्रॉयड 11 अपडेट पेश किया जा सकता है, तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले पेश किया जा सकता है।

इस वक्त यह भी साफ नहीं है कि वनप्लस स्मार्टफोन के पुराने स्मार्टफोन को यह फीचर अपडेट के जरिए प्राप्त होगा भी या नहीं। भले ही अभी इस फीचर के आने की सटीक जानकारी सामने नहीं आई हो, लेकिन अब इसे पेश करने में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।

अपडेट के साथ भविष्य में जोड़े जाने वाले फीचर्स की बात करें, तो कंपनी गैलरी में छिपी तस्वीरों के लिए फिंगरप्रिंट लॉक, चार्ज पूरा होने पर आने वाली नोटिफिकेशन, ऐप ड्रावर फोल्डर और Zen mode के अन्य फीचर्स पेश कर सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.


Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...