Skip to main content

PUBG के चक्कर में पोते ने दादाजी के पेंशन अकाउंट से उड़ाए 2 लाख रुपये



PUBG लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है। लॉकडाउन के दौरान इस गेम की लोकप्रियता पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है, आधे से ज्यादा लोग घर पर अपना समय इस गेम को खेलकर ही काट रही है। हालांकि, समय के साथ पबजी अब लोगों के लिए नशा-सा बन गया है, जिसकी लत का शिकार बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि एक किशोर ने पबजी खेलने के चक्कर में पिता का बैंक अकाउंट खाली कर दिया। ऐसी ही एक और ताज़ा खबर मोहाली से सामने आई है, जहां एक 15 साल के किशोर ने पबजी खेलने के लिए अपने दादाजी के अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया और उसमें से 2 लाख रुपये की रकम पबजी खेलने पर उड़ा दी।

किशोर के चाचाजी का हवाला देते हुए Tribune India की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे ने जनवरी से ही PUBG खेलना शुरू किया था, जिसकी लत उसके स्कूल के कुछ सीनियर्स ने उसे लगाई थी। इसके बाद ही उसे पबजी खेलने की कुछ ऐसी लत लगी कि वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय पबजी खेलने में ही बिताने लगा। बच्चे के चाचा ने यह भी बताया कि उन सीनियर्स ने उसे मोबाइल पेमेंट के जरिए गेम में एक्सपर्टीज़ प्राप्त करने की जानकारी दी थी।

बच्चे के चाचा का दावा है कि बच्चा अपने दादाजी के बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल करने लगा, जो उनके पेंशन के लिए खोला गया था। बच्चे ने उस बैंक अकाउंट से पिछले 2 महीने में 30 पेमेंट्स की हुई थी, जिसकी राशि 55,000 रुपये थी।

बच्चे के चाचाजी ने जब अपने पिताजी की बैंक स्टेटमेंट देखी, तो वह हैरान रह गए उसमें आधी से ज्यादा पेमेंट पबजी के लिए ही की गई थी। चाचाजी के ज़ोर देने पर बच्चे ने कबूला कि उसने पबजी के लिए 2 लाख रुपये तक की पेमेंट दादाजी के अकाउंट से अदा की है।

यही नहीं, बच्चे ने यह भी बताया कि उसने पबजी खेलने के लिए एक अलग सिम-कार्ड तक खरीदा हुआ था।

आपको बता दें, PUBG Mobile पहले से ही काफी लोकप्रिय मोबाइल गेम बन गया है और वैश्विक महामारी के दौरान इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Sensor Tower की ताज़ा रिपोर्ट है, जिसमें इसके राजस्व में लगातार वृद्धि की जानकारी मिली है। हालांकि इसके "चस्के" के चलते इस तरह की कई विवादित खबरों के सामने आने के कारण Tencent Games के इस बैटल रोयाल गेम को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ चुका है। यही कारण है कि लोग TikTok के बाद इस गेम को भी बैन करने की मांग कर रहे हैं।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...