Skip to main content

PUBG Mobile Lite को नए हथियारों के साथ मिला अपडेट, मैप में भी हुए बदलाव



PUBG Mobile Lite को 0.18.0 अपडेट मिला है और यह अपडेट खास इसलिए है, क्योंकि इस साल गेम अपनी पहली सालगिरह मना रहा है। यह अपडेट गेम में नए फीचर्स और कुछ बदलाव लेकर आता है। Varenga मैप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को नया रूप दिया गया है और खंडहर भी जोड़े गए हैं। पबजी मोबाइल लाइट अपडेट में नए हथियार, एक नया अरीना मैप, सिस्टम अपडेट्स, डिस्प्ले में सुधार और पबजी मोबाइल लाइट के लिए अन्य कई ट्विक्स (बदलाव) शामिल हैं। वर्ज़न 0.18.0 Google Play पर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि PUBG Mobile Lite स्टैंडर्ड पबजी मोबाइल का लाइट वर्ज़न है, जिसे हल्के स्पेसिफिकेशन वाले फोन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
 

PUBG Mobile Lite 0.18.0 update

यह अपडेट मैप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कुछ बदलाव लेकर आता है। नक्शे में नए खंडहर जोड़े गए हैं, जिन्हें पिछले कुछ समय से ईस्टर ऐग्स के जरिए टीज़ किया जा रहा था। दक्षिणी पर्वत श्रृंखला के पहाड़ों में मौजूद सुरंगों के भीतर हॉल को जोड़ा गया है। इसके अलावा धीमी गति से चलने वाली केबल कार को भी जोड़ा गया है, जिससे प्लेयर्स एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सके या इलाके पर ऊंचाई से नज़र रख सके।

PUBG Mobile Lite में 0.18.0 अपडेट के साथ जोड़े गए नए हथियारों में P90 सब-मशीन गन और MP5K सब-मशीन गन हैं। P90 गन को केवल अरीना गेम मोड के लिए पेश किया गया है, जबकि MP5K क्लासिक मोड का हिस्सा है। अरीना मोड में वॉल्ट फ़ंग्शन, स्लाइडिंग फ़ंग्शन और ग्रेनेड इंडिकेटर भी मिलता है। पिस्तौल में लगने योग्य अटेचमेंट अब सब-मशीनगनों में भी लग सकती हैं।

जैसा कि गेम अपनी पहली सालगिराह मना रहा है, अब इन-गेम लॉबी बैकग्राउंड, स्पॉन आइलैंड और ऐप आइकन को भी उसी हिसाब से बदल दिया गया है। डेली मिशन सिस्टम में सुधार किया गया है और प्लेयर्स अपने आंकड़ों में अपनी लोकप्रियता रैंकिंग की जांच करने में सक्षम होंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...