Skip to main content

PUBG Mobile ने कोरोनावायरस महामारी में मदद के लिए बढ़ाया हाथ



PUBG Mobile COVID-19 से लड़ने के लिए फंड दान करेगा, जिसकी गणना गेम में खिलाड़ियों के दौड़ने के आधार पर होगी। यह नया इन-गेम डोनेशन प्रोग्राम मानवीय सहायता संगठन डायरेक्ट रिलीफ की साझेदारी में आयोजित किया गया है। गेम में "रनिंग चैलेंज फॉर डोनेशन" खिलाड़ियों को भाग लेने और मदद के लिए आगे बढ़ने के लिए प्ररित करता है। इन-गेम इवेंट 28 जुलाई तक चलेगा। Tencent Games द्वारा विकसित इस मोबाइल गेम में हाल ही में Royale Pass Season 14 भी शुरू हुआ है।

PUBG Mobile ने इस अभियान की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। कंपनी ने डायरेक्ट रिलीफ के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा भी इसी ट्वीट में की है। पबजी मोबाइल ने अपना सर्वर-वाइड रनिंग चैलेंज शुरू कर दिया है। इसके तहत गेम में हर एक प्लेयर की दौड़ने की दूरी को मापा जाएगा और सर्वर पर भेजा जाएगा और इस तरह गेम के कुल रनिंग मीटर पर आए नंबर के बराबर का दान डॉलर के हिसाब से किया जाएगा। कुल राशि की घोषणा आयोजन समाप्त होने के बाद की जाएगी।

इस इन-गेम इवेंट के अलावा, डायरेक्ट रिलीफ ने सभी PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए एक समर्पित स्पेस भी बनाया है। कंपनी का कहना है कि यहां प्लेयर्स अपनी इच्छा के अनुसार, जब भी चाहें और जितना चाहें दान कर सकते हैं। यह दान डायरेक्ट रिलीफ द्वारा कोविड-19 आपातकाल में की जा रही मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बताते चलें कि PUBG Mobile ने मंगलवार को Royale Pass Season 14: Spark the Flame को शुरू किया था, जो प्लेयर्स के लिए कई नए रिवॉर्ड्स और स्किन लेकर आता है। Tencent द्वारा विकसित, मोबाइल रोयाल बैटल ने इस सीज़न के लिए Google के साथ साझेदारी भी की है, जिससे एंड्रॉयड यूज़र्स प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए रोयाल पास सीज़न 14 में भाग ले सकते हैं और इससे प्लेयर्स को कई एक्सक्लूसिव लाभ भी मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने महीने की शुरुआत में 0.19.0 अपडेट जारी किया था, जिसके जरिए गेम में Livik नाम का एक नया नॉर्डिक स्टाइल मैप भी जोड़ा गया है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...