Skip to main content

Qualcomm Quick Charge 5 फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन लॉन्च, अब मात्र 15 मिनट फुल होगी स्मार्टफोन की बैटरी



आजकल टेक इंडस्ट्री में ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं जो कि बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आते हैं और उनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ताकि यूजर्स को फोन की बैटरी खत्म होने के बाद उसे चार्ज करने के लिए बहुत समय बर्बाद न करना पड़े। वहीं अब Qualcomm ने ऐसी एक नई तकनीक को बाजार में उतारा है जो कि आपके स्मार्टफोन को केवल 15 मिनट फुल चार्ज कर सकती है। Qualcomm ने Quick Charge 5 फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन को लॉन्च कर दिया है और इसे खासतौर पर एंड्राइड स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च किया गया है। यह तकनीक साल 2017 में लॉन्च की गई Quick Charge 4+ का ही अपग्रेडेड वर्जन है। 

चिपसेट निर्माता कंपनी Qualcomm ने Quick Charge 5 को लेकर दावा किया है कि इसकी मदद से स्मार्टफोन की बैटरी मात्र 5 मिनट में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। जबकि बैटरी को फुल चार्ज होने में केवल 15 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि नई तकनीक पिछले वर्जन की तुलना में 10 गुना ज्यादा पावरफुल है। यह स्मार्टफोन में 100W से ज्यादा की चार्जिंग क्षमता सपोर्ट करती है। यह 2S बैटरी और 20 Volts पावर डिलीवरी सपोर्ट के साथ आती है। 

बता दें कि फिलहाल कंपनी ने टेस्टिंग फेज में लॉन्च किया है और टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस तकनीक के साथ पहला डिवाइस साल 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसे यूएसबी-पीडी और यूएसबी टाइप-सी दोनों तरह की चार्जिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें क्वालकॉम बैटरी सेवर और अडेप्टर कैपेबिलिटी के लिए स्मार्ट आइडेंटिफिकेशन जैसे खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि शुरुआत में यह डिवाइस केवल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865, स्नैपड्रैगन 865+ और इसके बाद आने वाले प्रोसेसर को ही सपोर्ट करेगी। लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य प्रोसेसर के साथ भी उपलब्ध कराया जाएगा। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...