Skip to main content

Samsung ले आया धमाकेदार ऑफर! ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलेगा 20,000 रुपये तक का फायदा


भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, अपने ऑनलाइन स्टोर पर तीन नए प्रोग्राम शुरू कर रहा है. तीन नए प्लेटफॉर्म: सैमसंग रेफरल प्रोग्राम (Samsung Referral Program), सैमसंग स्टूडेंट प्रोग्राम (Samsung Student Program) और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर 20 हजार तक का फायदा (Samsung Shop 20K Advantage) शामिल है. इन प्रोग्राम के तहत कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर से शॉपिंग करने वाले कस्टमर को ये सुविधा देगी. आइए समझते हैं कैसे मिलेगा इनका फायदा.

सैमसंग शॉप पर 20000 रुपये का फायदा-
सैमसंग ऐप अपने यूजर के लिए अगस्त 2020 से 20000 रुपये का फायदा प्रोग्राम शुरू कर रहा है. जिसमें कस्टमर को 20 हजार रुपये तक का फायदा मिलेगा. इस ऑफर के तहत यूजर को 20000 रुपये मूल्य के 10 शापिंग वाउचर अनलॉक करने को मिलेंगे. इस ऑफर के तहत हर कैटिगरी के प्रोडक्ट लिए 2000 रुपये के अलग अलग वाउचर शामिल हैं. जिसमें स्मार्टफ़ोन, टेलीविज़न, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ट्रू वायरलेस ऑडियो, एक्सेसरीज़ जैसे प्रॉडक्ट हैं. ये वाउचर 365 दिन के लिए वैलिड हैं.

Samsung Referral प्रोग्राम-
इस ऑफर के तहत पहले से सैमसंग डिवाइस यूज करने वाले यूजर को किसी अन्य ग्राहकों (अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों) को प्रॉडक्ट्स रेफर करने होंगे. इससे उन्हें सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करने पर 8% तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह लाभ कस्टमर Samsung.com वाउचर के रूप में प्राप्त करेंगे. सैमसंग रेफरल प्रोग्राम 15 से ज्यादा प्रोडक्ट पर लागू होता है. जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स शामिल हैं.

Samsung Student प्रोग्राम-
इस ऑनलाइन सेंट्रिक प्लेटफॉर्म को खासकर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट वैल्यू एडेड सर्विस जैसे कॉम्पलिमेंट्री इंश्योरेंस, आसान एक्सचेंज और EMI ऑप्शन से खरीद सकेंगे. इस वाउचर पर स्टूडेंट मामूली पेमेंट करके फोन को खरीद पाएंगे. छात्र अपने आधिकारिक कॉलेज ईमेल आईडी के माध्यम से या एक अधिकृत छात्र क्रेडेंशियल्स वेरीफाईड एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन स्टोरफ्रंट का उपयोग कर सकते हैं.




Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...