Skip to main content

Samsung ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन! सामने आई कई और जानकारियां



हाई-एंड स्मार्टफोन्स के अलावा सैमसंग (samsung) अब अपने डिवाइस के लिए बैटरी लाइफ पर फोकस करने की तैयारी में है. हाल में आई सैममोबाइल की रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी अपने M सीरीज़ में अब 7000mAh बैटरी दे सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक चाइना में  सैमसंग गैलेक्सी M41 को सर्टिफाईड पाया गया है, जिसमें काफी बड़ी बैटरी होने की बात सामने आई है.

सर्टिफिकेशन ये साफ हो गया है कि सैमसंग का ये फोन 6800mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आएगा. पहले खबर थी कि कंपनी यह फोन कैंसल कर रही है. लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी M41 में भले ही 6800mAh की बैटरी दी गई हो, मगर सैमसंग फोन के प्रमोशन के दौरान 7000mAh फिगर का यूज़ कर सकती है.

इससे पहले मायस्मार्टप्राइस पर छपी खबर में भी इसकी बैटरी के बारे में पता चला था. बताया गया कि सैमसंग के इस फोन में 6,800mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन की लीथियम-आयन बैटरी चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सपॉट की गई है. बताया गया कि फोन की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी. बता दें कि नया स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी M40 का अपग्रेड वेरिएंट होगा, जिसमें 3,500mAh की बैटरी दी गई है.

सैमसंग के M21 में भी बड़ी बैटरी

सैमसंग ने मार्च 2020 में Galaxy M21 लॉन्च किया था, जिसमें सबसे खास बात इसमें मौजूद 6000mAh की बैटरी है. गैलेक्सी M21 में 6.4 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोलूशन 1080x2340 पिक्सल है. फोन में Octavos-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है. सैमसंग का ये नया फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

कैमरे की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है. फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. फोन के फ्रंट में सैमसंग ने इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...