Skip to main content

Samsung Galaxy M01 Core की कीमत 5,499 रुपये से शुरू, जानें खासियतें



Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन को भारत में सैमसंग के सबसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन मौजूदा Galaxy M01 और Galaxy M01s के साथ बाज़ार में उपलब्ध होगा। हालांकि, यह फोन Galaxy A01 Core का रीब्रांडेड वर्ज़न लग रहा है, जो पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर गूगल के Android Go एडिशन पर आधारित है, जो सिंगल रियर कैमरा के साथ आया है। फोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं और स्टोरेज 32 जीबी तक जाती है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में आपको तीन विकल्प मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy M01 Core price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर स्मार्टफोन के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत महज 5,499 रुपये है। इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। जैसा कि हमने बताया, दोनों ही फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे। वो हैं ब्लैक, ब्लू और रेड। Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन सैमसंग के रिटेल स्टोर और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, साथ 29 जुलाई से फोन की बिक्री ऑनलाइन स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ए01 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत IDR 1,099,000 (लगभग 5,600 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy M01 Core specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर एंड्रॉयड गो आधारित One UI पर काम करता है, जिसके साथ डार्क मोड इंटीग्रेटिड आता है। इसमें इंटेलिजेंट इनपुट्स और इनटेलिजेंट फोटो फीचर्स भी शामिल हैं। फोन में 5.3 इंच एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक 6739 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 2 जीबी तक रैम विकल्प दिया गया है। फोटो और वीडियो के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

सैमसंग ने इस फोन में 32 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक आदि मिलेगा। फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...