Skip to main content

Samsung Galaxy M01s देगा चीनी बजट स्मार्टफोन्स को चुनौती, 10 हजार रुपये से कम कीमत में हुआ लॉन्च



दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने एक और बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने पिछले साल इंट्रोड्यूस किए गए Galaxy M सीरीज के तहत लॉन्च किए हैं। Samsung Galaxy M01s को कंपनी ने भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले दिनों लॉन्च हुए स्मार्टफोन Galaxy M01 का सक्सेसर है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ ही, फ्रंट पैनल में फुल एचडी वाटरड्रॉप या डॉट नॉच फीचर वाला एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy M01s केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 3GB RAM + 32GB के साथ आता है। इसका सीधा मुकाबला Xiaomi Redmi नंबर सीरीज और Realme C सीरीज के बजट स्मार्टफोन से होगा। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कंपनी के ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Galaxy M01s के फीचर्स की बात करें तो ये 6.2 इंच के फुल एचडी प्लस TFT Infinity V डिस्प्ले के साथ आता है। फोन MediaTek Helio P22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में सिक्युरिटी के लिए रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI पर रन करता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो ये 13MP + 2MP के ड्यूल रियर कैमरे के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी और USB Type C सपोर्ट दिया गया है।

इस बजट स्मार्टफोन में कंपनी ने लाइव फोकस मोड को भी एड किया है जिसकी मदद से बेहतर प्रोट्रेट फोटोग्राफी की जा सकती है। इसमें ऑडियो क्वालिटी इन्हांस करने के लिए डॉल्वी एटमस फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से स्पीकर के जरिए बेहतर म्यूजिक सुनी जा सकती है। साथ ही, ये फोन प्री-इंस्टॉल्ड Samsung Health ऐप के साथ आता है। जिसकी मदद से आप अपने हेल्थ को मॉनिटर कर सकते हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...