Skip to main content

Samsung ने प्रीमियम गैलेक्सी फोन के लिए पेश किए दो शानदार ऑफर्स



Samsung ने भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की खरीद में इज़ाफा करने के लिए दो जबरदस्त ऑफर पेश किए हैं, इन ऑफर्स का नाम है 'Galaxy Assured' और 'Galaxy Forever'। 'Galaxy Assured' प्लान के तहत भारत में Galaxy S20 मॉडल्स, Galaxy S10 Lite (512GB), और Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को बायबैक ऑफर दिया जा रहा है, जबकि 'Galaxy Forever' प्लान के तहत ग्राहक Galaxy S20 स्मार्टफोन को उसकी असल कीमत का 60 प्रतिशत भुगतान करके खरीद सकते हैं। बाकी की बची 40 प्रतिशत राशि का भुगतान ग्राहक खरीद के 1 साल बाद कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Assured

गैलेक्सी एश्योर्ड बायबैक ऑफर की बात करें, तो Samsung ने अपने बयान में कहा है कि Galaxy S20Galaxy S20+Galaxy S20 UltraGalaxy S10 Lite (512 जीबी) और Galaxy Note 10 Lite खरीदने वाले ग्राहक अगर तीन महीने के अंदर अपना फोन वापस कर दते हैं, तो ग्राहकों को बायबैक वैल्यू के तौर पर कीमत का 70 प्रतिशत वापस मिलेगा।

अगर ग्राहको अपने गैलेक्सी फोन को खरीद के 6 महीने के अंदर बेचते हैं, तो बायबैक ऑफर में 60 प्रतिशत तक वैल्यू मिलेगा। यदि आप फोन को खरीद के 9 महीने के अंदर बेच रहे हैं, तो आपको 50 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू प्राप्त होगी। अगर फोन को खरीदने के 1 साल बाद बेचने के बारे में सोचते हैं, तो 40 प्रतिशत राशि प्राप्त होगी।

Galaxy Assured ऑफर के लिए कंपनी ने Servify के साथ साझेदारी की है। यह एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो "Device Lifecycle Management Services" उपलब्ध कराती है।
 

Samsung Galaxy Forever

जैसा कि हमने पहले बताया, इस ऑफर के तहत ग्राहक गैलेक्सी एस20 स्मार्टफोन असल कीमत के 60 प्रतिशत भुगतान पर खरीद सकता है। इसके बाद बची 40 प्रतिशत की राशि या तो वह एक साल के बाद अदा कर सकता है या फिर वह एक साल के बाद डिवाइस को रिटर्न कर सकता है। गैलेक्सी फोरएवर प्लान के तहत ग्राहक को गैलेक्सी एस20 स्मार्टफोन ईएमआई विकल्प के साथ लेना होगा।

सैमसंग एश्योर्ड और गैलेक्सी फोरएवर प्लान, यह दोनों ही ऑफर Samsung Exclusive स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और सैमसंग इंडिया साइट पर उपलब्ध होंगे। Galaxy Forever प्लान के लिए सैमसंग इंडिया ने Servify और IDFC दोनों के साथ साझेदारी की है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 की कीमत भारत में 70,499 रुपये है, जबकि गैलेक्सी एस10 लाइट (512GB) की कीमत 47,999 रुपये है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट फोन के 6 जीबी + 128 जीबी की कीमत 37,999 रुपये से है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...