Skip to main content

TikTok बैन होने के बाद इस भारतीय ऐप की धूम, हर घंटे 1 लाख लोग कर रहे हैं डाउनलोड!



सरकार के 59 चीनी ऐप पर बैन लगाने की वजह से भारत में बने ऐप्स की लॉटरी निकल गई है. भारतीय लोगों में बेहद पॉपुलर ऐप Tiktok पर बैन लगने के बाद लोग चिंगारी ऐप को डाउनलोड करने लगे. इस ऐप के डाउनलोडिंग में अचानक इतना बड़ा इजाफा देखने को मिला कि हर घंटे इसे 1 लाख लोगों ने डाउनलोड किया. चिंगारी ऐप के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने कहा कि इस समय हर घंटे करीब 1 लाख बार चिंगारी ऐप की डाउनलोडिंग हो रही है.

लोगों द्वारा अचानक इतने बड़े पैमाने पर ऐप की डाउनलोडिंग किए जाने से चिंगारी ऐप का सर्वर मंगलवार को डाउन हो गया था. इसके बाद घोष ने ट्वीट करके लोगों से थोड़ा संयम रखने की अपील की है. शॉर्ट वीडियो मेकिंग सेगमेंट में लीडिंग टिकटॉक जैसे चीनी ऐप के विकल्प के रूप में चिंगारी ऐप को पिछले कुछ दिनों से लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और लोकप्रियता मिली है. टिकटॉक का भारतीय विकल्प के रूप मे चिंगारी ऐप को छत्तीसगढ़, उड़ीसा और कर्नाटक के डेवलपर्स ने मिल कर बनाया है.

उन्हें इस ऐप को बनाने के लिए करीब 2 साल का समय लगा. इस ऐप को भारतीय लोगों की जरूरत और रुचि को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. ऐसा चिंगारी के चीफ ऑफ प्रोडक्ट सुमित घोष ने इसके पहले बताया था. ये ऐप नवंबर 2018 से गुगल प्ले पर अधिकृत रूप से उपलब्ध था जिसे चीनी सामानों और सेवाओं के विरोध के चलते अब बड़ा फायदा होता दिख रहा है. उस समय ऐप सिर्फ 1 लाख बार डाउनलोड हुई थी, और टिकटॉक बैन होने के बाद ये इसका डाउनलोड 1 करोड़ पहुंच गया.



द प्रिंट से की गई बातचीत में घोष ने बताया चिंगारी को 30 जून को शाम 5 बजे से 9 बजे के बीच हर घंटे 6 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है.



इस चिंगारी ऐप से यूज़र शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. ऐप में शानदार फीचर के साथ भारतीय भाषाओं का भी सपोर्ट है. इसके अलावा Chingari ऐप में ट्रेडिंग न्यूज, एंटरटेनमेंट न्यूज, मजेदार वीडियो, लव स्टेटस, वीडियों सॉन्ग जैसे कई फीचर्स हैं. चिंगारी पर शेयर किये गये पोस्ट पर लाइक, कमेंट किया जा सकता है और इसे शेयर भी किया जा सकता है. वाट्सऐप पर शेयर करने के लिए अलग विकल्प होता है. किसी यूजर्स को फॉलो करना है तो उसका विकल्प भी इसमें दिया गया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...