Skip to main content

TikTok बैन के बाद इस भारतीय ऐप के दीवाने हुए लोग, हर घंटे 5 लाख बार हुआ डाउनलोड



सरकार के 59 चाइनीज़ ऐप्स को बैन करने के बाद भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया (social media) प्लेटफॉर्म शेयरचैट (Sharechat) में बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. शेयरचैट के प्रवक्ता ने मीडिया स्टेटमेंट में कंफर्म किया है कि 30 जून को पूरा दिन इसे हर घंटे 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया, जिसके बाद सिर्फ एक दिन में इसका टोटल नंबर 1.5 करोड़ पहुंच गया. शेयरचैट ने बताया कि मौजूदा समय में उसके 6 करोड़ एक्टिव मंथली यूज़र हैं और ये 13 भाषाओं में उपलब्ध है.

News18 के साथ एक पिछले इंटरव्यू में ShareChat के सह-संस्थापक और COO फ़रीद अहसन ने कहा था कि कोविड -19 महामारी की शुरुआत के बाद से प्लेटफॉर्म में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी. इसके अलावा पब्लिक पॉलिसी के शेयरचैट के निदेशक बर्गेस मालू ने भी News18 को बताया कि उम्मीद की जा रही है कि चीनी ऐप्स के बैन के बाद शेयरचैट में लगातार वृद्धि देखी जा सकती है.

कैसे काम करती है Sharechat?



ShareChat एंड्रायड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. यूज़र्स इसे डाउनलोड Facebook और Twitter की तरह की तरह एक्सपीरिएंस पा सकते हैं. इसे खासतौर भारतीयों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ऐप में यूजर्स बाकी पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप की तरह प्रोफाइल बनाकर लोग स्टेट्स, फोटो पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही ये लोगों को फॉलो भी कर सकते हैं.

इस ऐप के भी दीवाने हुए लोग
शेयरचैट के अलावा भारत का दूसरा सबसे बड़ा होमग्रोन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रोपोसो में भी कल से इसी तरह की वृद्धि देखी गई है. News18 से बात करते हुए, रोपोसो के सह-संस्थापक और सीईओ, मयंक भंगडिया ने कहा कि प्लेटफॉर्म को सिर्फ कल ही के दिन में 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया. इनमोबी समर्थित Glance के स्वामित्व वाला रोपोसो, हर दिन 125 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स एंगेजमेंट होने का दावा करता है.

भंगडिया ने News18 से कहा कि चीनी ऐप्स पर बैन के बाद उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर कई ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर्स के आने की उम्मीद है, जो पहले टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म पर अपने काम को पेश करते रहे थे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे क्रिएटर्स खुद के साथ अपने फॉलोअर्स को भी लाते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...