Skip to main content

TikTok को डिलीट करने के लिए Amazon ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल को बताया मिस्टेक, जानिए पूरा मामला



अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon Inc) ने कहा है कि कर्मचारियों को अपने मोबाइल डिवाइस से चीनी ऐप टिक टॉक (TikTok)  को डिलीट करने का निर्देश देने वाला ईमेल गलती से भेजा गया है. शुक्रवार को कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि कर्मचारियों को भेजा गया ईमेल एक गलती है. टिकटॉक को लेकर हमारी नीतियों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है.आपको बता दें कि शुक्रवार को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने अपने कर्मचारियों से चीनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) को फोन से डिलीट करने को कहा था. कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में 'सिक्योरिटी रिस्क' का हवाला देते हुए टिकटॉक ऐप को डिलीट करने को कहा था. न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी.

कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि यदि आपके मोबाइल फोन में टिकटॉक एप है तो इसे 10 जुलाई तक डिलीट कर दें अन्‍यथा आप अमेजन ईमेल को अपने मोबाइल पर एक्‍सेस नहीं कर पाएंगे.


इस ईमेल के पांच घंटे बाद ही अमेजन ने अपने कर्मचारियों से कहा कि टिकटॉक को डिलीट करने का निर्देश देने वाला ईमेल एक गलती था और टिकटॉक को लेकर उसकी नीतियों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक बैन करने के संकेत दिए हैं

टिकटॉक की मालिकाना कंपनी चीन की बाइटडांस (ByteDance) है. यह ऐप दुनियाभर में शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप के तौर पर दुनियाभर में पॉपुलर है. भारत में बैन किए जाने के बाद अब अमेरिकी सरकार ने भी संकेत दिया है कि वो इस ऐप को बैन कर सकती है. इस ऐप की मालिकाना कंपनी की वजह से अमेरिका में भी इस ऐप पर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

बीते सोमवार को ही अमेरिका के विदेश सचिव माइक पॉम्पियो ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन कुछ चीनी मोबाइल ऐप को ब्लॉक करने पर विचार कर रहा है. पॉम्पियो ने इसका कारण राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताया है.

भारत में भी टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स बैन

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही भारत में भी इस टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था. केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध के कुछ दिन बाद ही इस ऐप को भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल आईओएस स्टोर से भी हटा लिया गया है. केंद्र सरकार ने इस बैन को लेकर कहा कि इन ऐप्स का इस्तेमाल भारत के संप्रुभता और अखंडता के लिए खतरा हो सकता है. टिकटॉक के अलावा जिन ऐप्स को भारत में बैन किया गया है, उसमें शेयरचैट, शेयरइट, कैमस्कैनर जैसे कुछ पॉपुलर ऐप्स भी शामिल था.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...