Skip to main content

ऐप बैन होने के बाद TikTok क्रिएटर्स चले Instagram और YouTube पर



TikTok को भारत में बैन कर दिया गया गया है। ऐसे में इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के क्रिएटर्स अपने फैन्स को उनसे Instagram और YouTube पर जुड़ने के लिए कह रहे हैं। टिकटॉक ऐप को अब ऐप्पल के ऐप स्टोर या गूगल प्ले से डाउनलोड नहीं किया जा सकता। लेकिन जिन लोगों के फोन में यह ऐप पहले से मौज़ूद है, उनके लिए अभी यह काम कर रहा है। ऐसे में कुछ TikTok क्रिएटर्स ने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के तरीके पर वीडियो बनाया है, क्योंकि अब इन क्रिएटर्स के पास प्लेटफॉर्म स्विच करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसी तरह से कई टिकटॉक यूज़र्स ने इस प्लेटफॉर्म पर अपने प्रशंसकों के लिए लाइव ब्रॉडकास्ट किया और उनसे इंस्टाग्राम पर जुड़ने की गुजारिश की। बता दें, सोमवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इन ऐप्स से भारत की संप्रुभता और एकता को एक तरह का खतरा है जिस वजह से ही यह फैसला लिया गया है। कुछ टिकटॉक यूज़र्स लोगों को उनसे यूट्यूब पर जुड़ने को कह रहे हैं।

लोकप्रिय टिकटॉक क्रिएटर्स अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर इंस्टाग्राम अकाउंट का ब्योरा लंबे समय से देते रहे हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर यूज़र्स फेसबुक के इस ऐप को सिर्फ प्रमोशन प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करते आए हैं।

पहचान गुप्त रखने की स्थिति में एक टिकटॉक क्रिएटर ने गैजेट्स 360 को बताया, "मैंने अभी तक इंस्टाग्राम का इस्तेमाल रेगुलर वीडियो पोस्ट करने के लिए नहीं किया। क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर हमारे कंटेंट की पहुंच यूज़र्स तक टिकटॉक की तुलना में कम है।"

अब सरकार द्वारा बैन कर दिए जाने के बाद टिकटॉक क्रिएटर्स के पास अपनी इस सोच बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अब इन लोगों ने इंस्टाग्राम को डिफॉल्ट प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

सोमवार रात बैन किए जाने के बाद से TikTok क्रिएटर्स ने अपने प्रोफाइल पर वीडियो पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स को इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने को कहा है। कुछ क्रिएटर्स ने तो अपने यूट्यूब चैनल का भी ब्योरा दिया है। ताकि उनके प्रशंसक टिकटॉक बैन होने के बावजूद अन्य प्लेटफॉर्म के ज़रिए उनसे जुड़े रहें।

कई TikTok इंफ्लूएंसर्स वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने और उन्हें फॉलो करने के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा टिकटॉक पर #TikTokBan हैशटैग पर ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...