Skip to main content

TikTok ऐप भारत में पूरी तरह से बंद



TikTok ने भारत में काम करना बंद कर दिया है। भारत सरकार ने 29 जून की रात को TikTok समेत 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला किया था। इसके बाद लोकप्रिय टिकटॉक ऐप्स को Google Play और App Store की लिस्टिंग से भी हटा दिया गया है। हालांकि, जिन यूज़र्स के फोन में यह ऐप पहले से मौजूद था, उनके फोन में यह ऐप बैन होने के बाद भी काम कर रहा था। लेकिन अब टिकटॉक ने सभी डिवाइस में काम करना बंद कर दिया है, जिसमें डेस्कटॉप वेबसाइट भी शामिल है। ऐप ओपन करने पर यूज़र्स को एक पॉपअप नोटिस दिखता है, जिसमें यूज़र्स को ऐप बैन की जानकारी दी गई है।

TikTok App ओपन करने पर अब नेटवर्क एरर नज़र आ रहा है, जिसके साथ एक नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में लिखा है, (अनुवाद) "प्रिय उपयोगकर्ता, हम 59 ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए भारत सरकार के निर्देश का अनुपालन करने की प्रक्रिया में हैं। भारत में हमारे सभी यूज़र्स की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" अब इस ऐप में नए रेकमेंडेड वीडियो भी लोड नहीं हो रहे हैं, जिसकी जगह एक नेटवर्क एरर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह ब्लॉक कंपनी द्वारा ही किया गया है। इस नोटिफिकेशन को ऐप यूज़र्स के पास पुश नोटिफिकेशन के तौर पर भी भेजा गया था।

केवल ऐप ही नहीं, बल्कि यदि आप डेस्कटॉप पर भी टिकटॉक को खोलेंगे, तो पूरी वेबसाइट ब्लैंक दिखेगी। केवल एक नोट यूज़र्स के लिए छोड़ा गया है। इस नोट में बताया गया है, (अनुवाद) "प्रिय यूज़र्स, भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 59 ऐप्स को बैन कर दिया है, जिसमें टिकटॉक भी शामिल है। हम भारत सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने की प्रक्रिया में हैं और सरकार के साथ काम कर रहे, हैं ताकि इस मुद्दे को बेहतर ढंग से समझा जा सके और कार्रवाई का एक मार्ग तलाशा जा सके।"


TikTok India के प्रमुख निखिल गांधी ने भी पुष्टि की है कि फिलहाल बैन ऑर्डर को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी के प्रतिनिधि इस मामले पर चर्चा और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतू सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की बैन ऐप्स के प्रतिनिधियों के साथ कोई बैठक लाइनअप नहीं हुई है।

ByteDance के स्वामित्व वाली शॉर्ट वीडियो ऐप ने दावा किया है कि उनके लिए यूज़र्स की गोपनीयता और सुरक्षा प्राथमिक है व यूज़र्स के डेटा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है। चीनी सरकार इस बाबत कोई निवेदन भी करे, तब भी नहीं।

TikTok के अलावा भारत सरकार ने 58 चीनी ऐप्स को बैन किया है, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। सरकार का दावा है कि ये सभी ऐप्स इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।


echno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...