Skip to main content

Tiktok के खिलाफ कैंपेन चला रहे डोनाल्ड ट्रंप, फेसबुक पर दिया विज्ञापन



भारत में टिकटॉक समते 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध के बाद अमेरिका भी टिकटॉक पर बैन लगाने की बात कर रहा है। कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने कहा था कि यदि टिकटॉक को अमेरिका में काम करना है तो उसे चीन से नाता तोड़ना होगा, वहीं अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स ने टिकटॉक के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है।
हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की। डोनाल्ड ट्रंप काफी पहले से चीन के खिलाफ हैं। संक्रमण फैलने के बाद ट्रंप चीन से और खफा है। इसी बीच उन्होंने चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बकायदा टिकटॉक के खिलाफ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन जारी किया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर टेलर लॉरेंज ने ट्रंप के इस एंटी टिकटॉक कैंपेन की जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्रंप के टिकटॉक कैंपेन की टैगलाइन 'टिकटॉक आपकी जासूसी कर रहा है।' पोस्टर पर ऊपर की ओर लिखा है TEXT "TRUMP" TO 88022 



गौर से देखा जाए तो डोनाल्ड ट्रंप से इस कैंपेन के जरिए चीन को निशाने पर ले रहे हैं और साथ ही अगले चुनाव के लिए वोटर को रिझाने की कोशिश भी कर रहे हैं, क्योंकि विज्ञापन के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक सर्वे खुलता है जिसमें, क्या आपको लगता है कि ट्रम्प को अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगा देना चाहिए? जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं और साथ ही यूजर्स से ट्रंप के चुनावी कैंपेन के लिए चंदा देने की गुजारिश भी की गई है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...