Skip to main content

Tiktok के सीईओ ने भारत सरकार से कहा- चीन नहीं, सिंगापुर के सर्वर पर है यूजर्स का डाटा



भारत सरकार ने हाल ही में चीन के 59 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने यह फैसला खुफिया एजेंसियों के सुझाव के बाद लिया है। कुछ दिन पहले खुफियां एजेंसियों ने सरकार 52 चाइनीज एप्स की लिस्ट सौंपी थी जिससे डाटा चोरी और सिक्योरिटी का खतरा था। सरकार द्वारा बैन किए गए एप्स में भारत में वायरल एप टिकटॉक भी है। 
सरकार के इस फैसले पर टिकटॉक ने कहा कि मसले पर बातचीत के लिए उसे सरकारी की ओर न्योता मिला है। वहीं अब हाल ही में टिकटॉक के नए सीईओ बने केविन मेयर ने भारत सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय यूजर्स का डाटा सिंगापुर के सर्वरों पर है और कंपनी की भारत में डाटा सेंटर बनाने की योजना है। 

सरकार को भेजे पत्र में लिखा, 'मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि चीनी सरकार ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के डाटा के लिए हमसे कोई अनुरोध नहीं किया है। यदि हमें भविष्य में ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त होता है, तो हम इसका अनुपालन नहीं करेंगे।'

मेयर ने कहा कि कंपनी के चाइनीज होने के बावजूद टिकटॉक चीन में उपलब्ध नहीं है। केविन मेयर ने यह भी कहा है कि चीनी सरकार ने कभी भी कंपनी से डाटा नहीं मांगा है। अब मेयर की बातों पर गौर करें तो चीन के होने के बावजूद ग्लोबल यूजर्स को पकड़ने के लिए बाइटडांस चीनी बाजार से तौबा कर रही है। इसका प्रमाण यह है कि टिकटॉक चीन में उपलब्ध नहीं है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

1 रुपये में Xiaomi के फोन खरीदने का मौका! 16 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

ई-कॉमर्स वेबसाइटस की फेस्टिव सीज़न सेल शुरू होने वाली है. इसी बीच शाओमी (Xiaomi) अपने ग्राहकों के लिए सेल की घोषणा कर दी है. Xiaomi की आगामी Mi sale 16 अक्टूबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर शुरू होगी. 6 दिनों तक चलने वाली मी सेल 21 अक्टूबर तक लाइव रहेगी. शाओमी गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड वीआईपी मेंबर्स को डील्स और ऑफर्स का अर्ली एक्सेस भी देगी. ये मेंबर्स एक दिन पहले ही सेल में मिलने वाली डील्स को एक्सेस कर सकेंगे. इन प्रोडक्ट्स पर लगेगी सेल >>  इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में होगी कटौती बता दें की सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी कटौती की जाएगी. शाओमी 15 अक्टूबर को भारत में अपनी Mi 10T Series को लॉन्च करने वाली है और इस नई सीरीज़ के अंतर्गत मी 10टी और Mi 10T Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे. >>  Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro की कीमत में मी सेल के लिए पहली बार कटौती की जाएगी. वहीं, Redmi Note 9 को सबसे कम कीमत में बेचा जाएगा. फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है की इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में कितने रुपये की कटौती की जाएगी. ये तो हु...