Skip to main content

TRAI का बड़ा फैसला, ब्लॉक हुए Airtel और Vodafone-Idea के ये प्लान्स



टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने भारती एयरटेल (Airtel)  के Platinum और वोडाफोन-आईडिया (Vodafone Idea) के RedX प्रीमियम प्लान्स को ब्लॉक कर दिया है,  जिसके तहत कुछ सेलेक्टेड यूज़र्स को तेज स्पीड देने का वादा किया गया था. दरअसल सवाल उठ रहे थे कि क्या बाकी ग्राहकों की सेवाओं में गिरावट की कीमत पर तरजीही नेटवर्क तैयार किया गया है. एक सूत्र ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दोनों परिचालकों से अंतरिम अवधि के लिए इन विशेष प्लान को वापस लेने के लिए कहा है.

ट्राई ने इस बारे में दोनों परिचालकों- एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को लिखा है और उनसे उनके प्लान के बारे में सवाल किए हैं, जिसमें कुछ तरजीही उपयोगकर्ताओं को तेज स्पीड देने का वादा किया है. नियामक ने पूछा है कि क्या उन विशिष्ट प्लानों में अधिक भुगतान वाले ग्राहकों को तरजीह, अन्य ग्राहकों के लिए सेवा में गिरावट की कीमत पर आई है. ट्राई ने परिचालकों से पूछा है कि वे दूसरे सामान्य ग्राहकों के हितों की रक्षा कैसे कर रहे हैं.


इस बारे में संपर्क करने पर एयरटेल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपने सभी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क और सेवा मुहैया कराने के लिए उत्साह से भरे हैं.’ एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सेवा और जवाबदेही को बढ़ाना चाहती है. ट्राई ने एयरटेल को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है.


वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछने पर कहा, ‘वोडाफोन रेडएक्स प्लान हमारे मूल्यवान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए असीमित डेटा, कॉल, प्रीमियम सामग्री, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक सहित कई फायदे मुहैया कराता है.’ उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ और उच्च गति की 4जी डेटा सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...