Skip to main content

ट्वीट करने के लिए अब देने होंगे पैसे, Twitter ला सकता है पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल!



माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) रेवेन्यू में कमी के चलते पैसा कमाने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल का ऑप्शन तलाश कर रही है. ट्विटर के फाउंडर और सीईओ जैक डोर्सी (CEO Jack Dorsey) ने गुरुवार को कहा है कि कंपनी पैसे कमाने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के बारे में विचार कर रही है. क्योंकि ट्विटर का इनकम का मुख्य सोर्स ही विज्ञापन है और पिछले कुछ समय से इसमें कमी दर्ज की गई है. इसलिए कंपनी रेवेन्यू जेनेरेट करने के लिए दूसरे विकल्प तलाश रही है. इससे पता चलता है कि जैक डोर्सी ने निश्चित रूप से दूसरी तिमाही में आय के परिणामों को देखते हुए नई रणनीति बनाने के बारे में संकेत दिए है.

सब्सक्रिप्शन मॉडल पर कर सकती है टेस्ट- विश्लेषकों के अनुसार, डेली एक्टिव यूजर (mDAU) में 186 मिलियन की वृद्धि दर्ज करने के बावजूद विज्ञापन राजस्व में गिरावट दर्ज की गई. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैक डोर्सी ने गुरुवार को कहा है, ‘कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल का टेस्ट कर सकती है.' हालांकि ये अभी काफी शुरुआती फ़ेज़ में है. लेकिन कंपनी इसे कब तक पेश करेगी इस बात का अभी खुलासा नहीं किया गया है.

कुछ समय पहले ट्विटर ने जॉब के लिए एक एड पोस्ट किया था जिसके वायरल होने से पता चला था कि ट्विटर सब्सक्रिप्शन मॉडल के बारे में प्लान कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार 'ग्रिफॉन' नाम की एक कंपनी के लिए जॉब पोस्ट किया था.

कुछ समय पहले ही ट्विटर साइबर हमले के बात सामने आई थी. जिसमें हैकर्स ने दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट को हैक कर लिया था. इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama), माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates), Amazon के सीईओ Jeff Bezos, अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ Elon Musk जैसे दुनिया के 130 से अधिक दिग्गज हस्तियां शामिल थी. हैकर्स ने शिकार हुए लोगों से Bitcoin की मांग की थी.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...