Skip to main content

Whatsapp लेकर आ रहा है शानदार फीचर, एक साथ 4 स्मार्टफोन्स में कर सकेंगे एक्सेस



इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp आए दिन नए फीचर्स को पेश कर रहा है ताकि यूजर्स को बेहतर चैटिंग एक्सपीरियंस प्राप्त हो सके। पिछले दिनों एनिमेटेड स्टीकर्स लॉन्च किए थे। जो कि आईओएस और एंड्राइड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वहीं काफी समय से चर्चा है कि कंपनी जल्द ही एक ऐसा फीचर लेकर आने वाली है जिसकी मदद से Whatsapp को मल्टीपल डिवाइसेज में उपयोग किया जा सकेगा। यह फीचर व्हाट्सऐप वेब से बिल्कुल अलग होगा। वहीं अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि कंपनी इस फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है और इसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। 

WABetaInfo द्वारा दी गई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है​ कि WhatsApp के लिए v2.20.196.8 बीटा वर्जन रोलआउट किया जाएगा। इस वर्जन में यूजर्स मल्टीपल डिवाइसेज में एक साथ WhatsApp अकाउंट का एक्सेस कर सकेंगे। इसके साथ ही एक स्क्रीन शॉट् भी शेयर किया है और इसमें ‘Linked Devices' का विकल्प दिया गया है। जो कि अपकमिंग फीचर है और इसमें यूजर्स एक ही नंबर को एक साथ 4 फोन में इस्तेमाल कर सकेंगे। 

‘Linked Devices' की बात करें तो यूजर्स इसमें एक ही नंबर को चार अलग-अलग डिवाइसेज में एक साथ लॉगइन कर सकेंगे। खास बात है कि इसके लिए आपको अपने प्राइमरी डिवाइस से अकाउंट को लॉगआउट करने की जरूरत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल कंपनी इस फीचर को आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए रोलआउट करेगी। लेकिन जल्द ही इसे एंड्राइड प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करा सकती है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...