Skip to main content

WhatsApp में होने वाले हैं कई बड़े बदलाव! जुड़ेंगे ये 5 नए फीचर्स, मिलेगा कलर डिज़ाइन से लेकर एनिमेटिड स्टीकर



व्हाट्सऐप (WhatsApp) आए दिन यूज़र्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. कंपनी इस शानदार मैसेजिंग ऐप के लिए नए फीचर पर काम कर रही है. बता दें, लम्बे समय से खबर है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एनिमेटिड स्टीकर्स (Animated Stickers), डार्क मोड (Dark Mode) और क्यूआर कोड (QR Code) शामिल हैं. यह फीचर जल्द ही रोलआउट किए जाएंगे. व्हाट्सऐप ने बताया कि ये नए फीचर्स अगले कुछ हफ्तों में यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. इसके अलावा कंपनी यूजर्स की सुविधा को देखते हुए व्हाट्सऐप पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग के फीचर में भी कुछ सुधार करने वाली है.

WhatsApp ने ट्वीट किया है कि जल्द यूजर्स बहुत जल्द ही इन सभी फीचर का यूज कर पाएंगे. व्हाट्सएप ने पिछले कुछ वर्षों में कई फीचर जोड़े हैं और इनमें से ज्यादातर फीचर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में एप्लिकेशन के यूज को बढ़ाने लिए है.


नए एनिमेटिड स्टीकर्स जुड़ेंगे जल्द
नए एनिमेटिड स्टीकर्स सपोर्ट की जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई है, जो एक वेबसाइट है और एप्लिकेशन के बीटा संस्करण पर न्यू अपडेट को ट्रैक करती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp v2.20.194.7 बीटा वर्ज़न एंड्रॉयड का है, जबकि आईफोन का WhatsApp v2.20.70.26 बीटा वर्ज़न है. यदि आपके पास भी यह बीटा वर्ज़न हैं, तो आप भी इस नए एनिमेटड स्टीकर्स को टेस्ट कर सकते हैं.

Dark Mode
नया फीचर iOS और एंड्रॉयड दोनों यूज़र्स के लिए आएगा. येजब वॉट्सऐप पर यूज़र डार्क मोड एक्टिव करेंगे तो आउटगोइंग बबल का कलर बदला हुआ मिलेगा. बताया गया कि स्क्रीनशॉट iOS वर्जन का है, और ऐसी ही डिज़ाइन एंड्रॉयड पर भी दिखेगी.

QR Code
वॉट्सऐप के क्यूआर कोड (QR Code scan) से यूज़र्स के लिए कॉन्टैक्ट को स्कैन करके उनकी लिस्ट में ऐड करना काफी आसान हो जाएगा. QR कोड स्कैनिंग को सबसे पहले iOS बीटा में पेश किया गया था और अब ऐप को एंड्रॉएड बीटा के लिए तैयार किया जा रहा है. ये फीचर ऐप के 2.20.171 वर्जन में उपलब्ध है. एंड्रॉइड बीटा यूज़र्स नेम के सामने ऊपर तरफ दाईं ओर ऐप के सेटिंग सेक्शन में अपने खुद का कस्टम क्यूआर कोड पा सकेंगे.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...