Skip to main content

Whatsapp Feature Update: अब एक साथ 4 फोन में WhatsApp को कर सकेंगे एक्सेस, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर



Whatsapp Feature Update: पिछले दिनों ही खबर आई थी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है और इसे जल्द ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स WhatsApp को एक साथ चार स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात है कि इसके लिए आपको किसी भी अकाउंट से लॉगआउट करने की जरूरत नहीं है। वहीं अब इस अप​कमिंग फीचर को लेकर नई जानकारी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि यूजर्स इसका किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

WABetaInfo ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि WhatsApp के अपकमिंग फीचर के उपयोग के बारे में बताया है। यह जानकारी एक यूजर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई है। इसमें यूजर ने पूछा है कि Multiple device को ई-मेल के जरिए लॉगइन किया जाएगा या इसके लिए किसी बारकोड की आवश्यकता होगी?


इस सवाल का जवाब देते हुए WABetaInfo ने स्पष्ट किया है कि किस तरह मल्टीपल डिवाइसेज में WhatsApp का उपयोग किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को डिवाइस में लॉगइन करना होगा। लॉगइन के लिए अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी कोड डालना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा जिसमें आपको दूसरे फोन पर WhatsApp का उपयोग करने की परमिशन मिलेगी। ट्वीट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp चैटिंग के लिए नए कोड को डेवलप कर सकता है जो कि केवल iPad को ही सपोर्ट करेगा। 

पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि WhatsApp जल्द ही v2.20.196.8 बीटा वर्जन रोलआउट करने वाली है और वर्जन में यूजर्स को मल्टीपल डिवाइसेज में एक साथ WhatsApp अकाउंट को उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। नया फीचर WhatsApp में 'Linked Devices' नाम से ऐड किया जा सकता है। इसमें आप एक साथ 4 स्मार्टफोन्स पर एक ही WhatsApp अकाउंट का उपयोग कर सकेंगे। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...