Skip to main content

WhatsApp ने जारी किया नया अपडेट, iPhone यूज़र्स को मिलेंगे ये फीचर्स



WhatsApp ने iPhone यूज़र्स के लिए एक नया बीटा अपडेट को जारी किया है और यह कॉन्टेक्ट शॉर्टकट फीचर में सुधार लाता है। यह कुछ सामान्य बग फिक्स (समस्याओं को ठीक करता है) और वॉइस ओवर सुधार भी लाता है। व्हाट्सऐप चैट के अंदर बबल कलर को भी एक अलग ग्रीन शेड में बदल दिया गया है। आईफोन के लिए व्हाट्सऐप बीटा का यह अपडेट भविष्य में मिलने वाले फीचर्स के संकेत भी देता है। Facebook के स्वामित्व वाले ऐप पिछले कुछ समय से iPhone के शेयर शीट मेन्यू में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट दिखाने के फीचर पर काम कर रहा है। यह पिछले अपडेट में भी सामने आया था और अब लेटेस्ट बीटा अपडेट इसे अधिक यूज़र्स तक लेकर जाता है।

लोकप्रिय WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने आईफोन के लिए व्हाट्सऐप v2.20.80.22 बीटा के साथ आने वाली सभी नए फीचर्स को प्रकाशित किया है। इस अपडेट के बाद अब पहले से अधिक यूज़र्स आईओएस शेयर शीट में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट देख सकते हैं। ट्रैकर का कहना है कि यह फीचर iOS 13.6 बीटा पर यूज़र्स के लिए काम करेगा। जब भी आप iPhone की शेयर शीट का उपयोग करके कुछ साझा करने का प्रयास करेंगे तो यह फीचर आपको उन ग्रुप और एकल कॉन्टेक्ट का एक छोटा कॉन्टेक्ट बबल दिखाएगा, जिन्हें आप अकसर मैसेज भेजा करते हैं। इसे पिछले महीने iPhone के लिए WhatsApp v2.20.70.19 Beta में पहली बार देखा गया था, जिसमें यह केवल कुछ ही यूज़र्स को अनुभव करने को मिला था। लेकिन अब, iPhone के लिए इस नए व्हाट्सऐप 2.20.80.22 बीटा अपडेट के साथ इसे और अधिक यूज़र्स अनुभव कर सकेंगे। बता दें कि Android यूज़र्स के लिए यह फीचर लंबे समय से उपलब्ध है।

ट्रैकर यह भी देखता है कि कि नए बीटा शेयर शीट में व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट शॉर्टकट आइकॉन को भी सिंक करता है। यदि कोई कॉन्टेक्ट उसकी प्रोफाइल पिक्चर को बदलता है, तो यूज़र्स को उनके ऐप की शेयर शीट में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा, WhatsApp v2.20.70.22 beta वॉयस ओवर के लिए बेहतर सपोर्ट भी जोड़ा गया है, विशेष रूप से जब आप एक चैट को आर्काइव और अनआर्काइव करते हैं। अंत में, लेटेस्ट अपडेट पुराने हरे रंग के बबल कलर को नए ग्रीन शेड के साथ बदल देता है। अंतर सूक्ष्म है, लेकिन ध्यान से देखने में नज़र आता है। ट्रैकर का कहना है कि अपडेट कुछ सामान्य बग यानी समस्याओं को भी ठीक करता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...