Skip to main content

WhatsApp का नया अभियान, लोगों को मोबाइल समेत TV पर भी देगा ये ज़रूरी जानकारी!



वॉट्सऐप (WhatsApp) ने भारत में अपना ब्रैंड अभियान ‘इट्स बिटवीन यू’ (it's between you) शुरू किया है. कंपनी ने कहा है कि इस अभियान के जरिए वह बताएगी कि भारतीय एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहने के लिए किस तरह सुरक्षित तरीके से फेसबुक (facebook) के स्वामित्व वाले प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. इस अभियान के लिए वॉट्सऐप ने बॉलीवुड निदेशक गौरी शिंदे और विज्ञापन एजेंसी बीबीडीओ इंडिया की सेवाएं ली हैं.

इसके तहत वॉट्सऐप दो विज्ञापन बनाएगी जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उसके मैसेज भेजने, वीडियो कॉल करने या वॉयस मैसेज भेजने के फीचर्स लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं.

भारत में वॉट्सऐप के यूज़र की संख्या 40 करोड़ से ज़्यादा है और ये उसके सबसे बड़े बाजारों में से है. फेसबुक इंडिया के निदेशक (विपणन) अविनाश पंत ने कहा, ‘इस अभियान के जरिए सच्ची कहानियां बताई जाएंगी कि कैसे भारतीय रोजाना अपने नजदीकी लोगों के साथ वॉट्सऐप के ज़रिये संपर्क में रहते हैं.



पंत ने कहा, ‘वॉट्सऐप उन लोगों के लिए जीवनरेखा की तरह है जो अपने दोस्तों-परिवार से काफी दूर हैं. ये उनके साथ कॉन्टैक्ट में रहने का एक बेहतरीन ज़रिया है.’

उन्होंने बताया कि इनमें से एक विज्ञापन बुजुर्ग महिला और उसकी देखभाल करने वाले से संबंधित है. दूसरा विज्ञापन दो बहनों के बारे में है. वॉट्सऐप ने ब्राजील में इसी साल इस तरह का अभियान चलाया था. पंत ने बताया कि देशभर में ये अभियान 10 सप्ताह तक कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों और डिजिटल प्लैटफॉर्म पर चलाया जाएगा.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...