Skip to main content

WhatsApp ने यूज़र्स को दी ज़रूरी सलाह- इस एक गलती से बैन हो सकता है अकाउंट, चैट पर भी खतरा



वॉट्सऐप (WhatsApp) को लेकर भी अब लगातार हैकिंग और फ्रॉड को लेकर जानकारी सामने आ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए WhatsApp यूज़र्स को एक ज़रूरी सलाह दी गई है. WABetaInfo ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यूज़र्स को वॉट्सऐप का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने से मना किया है.

WABetaInfo ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वॉट्सऐप का मॉडिफाइड वर्जन सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए कभी अच्छा सॉलूशन नहीं हो सकता है.’ इसके साथ एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि वॉट्सऐप का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने से फेक वॉट्सऐप डिवेलपर्स आसानी से MITM अटैक (man in the middle) के ज़रिए आपके टेक्स्ट को बदल सकते हैं, और एडिट भी कर सकते हैं.



इतना ही नहीं वॉर्निंग में ये भी बताया गया वॉट्सऐप के मॉडिफाइड वर्जन को कंपनी ने वेरिफाइ नहीं किया है. तो अगर अगर कोई यूज़र इनका इस्तेमाल करता है, तो उसके वॉट्सऐप अकाउंट को बैन भी किया जा सकता है.

आगे लिखा कि इस तरह के मॉडिफाइड वर्जन में ओरिजनल वॉट्सऐप के मुकाबले 20 से ज़्यादा नए तरह के फीचर्स होते हैं, लेकिन इस लालच में रिस्क लेना आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए किसी खतरे से कम नहीं है.

लॉन्च हुए Animated Stickers
वॉट्सऐप ने हाल ही में एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स के लिए Animated Stickers लॉन्च किए हैं. यूज़र्स को ऐप के स्टिकर स्टोर के पास ही एनिमेटेड स्टिकर्स स्टोर का भी ऑप्शन दिखेगा. इसके बगल में एक प्ले बटन दिया गया है, जिससे पुराने स्टिकर्स और नए में अंतर पता चल सके. एंड्रॉयड और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म के वॉट्सऐप पर नए एनि​मेटेड स्टिकर्स में रिको स्वीट लाइफ, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums के स्टिकर्स उपलब्ध हैं. जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप अब इसे डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी रोल आउट कर रही है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...