Skip to main content

YouTube से फर्जी खबरों की होगी छुट्टी, Google कर रही मॉनिटरिंग



वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube से जल्द फर्जी खबरों की छुट्टी होने जा रही है। YouTube का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी Google ने कहा वो साउथ कोरिया के साथ मिलकर फर्जी खबरों और अवैध कंटेंट की मॉनिटरिंग कर रही है। Google के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नील मोहन ने कोरियाई कम्यूनिकेशन कमीशन (KCC) Han Sang-hyuk संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस बात की जानकारी दी। यह बयान उस वक्त आया, जब Han ने साउथ कोरियाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 से जुड़ी फर्जी खबरों और गलत जानकारियों के बारे जानकारी दी। इसके बाद Google की तरह से इन मामलों की मॉनिटरिंग की बात कही। साथ ही कोरिया की तरफ से इस मुहिम में Google को सपोर्ट करने का वादा किया गया।

पिछले माह Google ने कोरिया में अपने Youtube प्रीमियम सर्विस के सब्सक्रिप्शन मॉडल में सुधार किया है। साथ ही रेग्यूलेटर ने Google पर टेलीकॉम कानून के उल्लंघन पर 7,20,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। इसी साल मार्च में Alphabet और Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि कंपनी ने Youtube से हजारों की संख्या में ऐसे वीडियो को हटाया है, जो खतरनाक थे और गलत सूचनाओं का प्रवाह करते थे। कंपनी ने ऐसे फर्जी खबरों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड तकनीक का सहारा लिया है।

साथ ही इसी साल जनवरी में सुंदर पिचाई ने कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वाले करीब सैकड़ों विज्ञापनों को ब्लॉक करने की जानकारी दी थी। बता दें कि कोरोना वायरस के दौर में सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर भ्रामक जानकारियों की संख्या बढञी है। इस दौर में Google की तरफ से फर्जी फोटो के जरिए गलत सूचनाएं फैलाने के खिलाफ भी एक मुहिम चलाई है। इसके तहत कंपनी हर एक फोटो की टैंगिंग करेगी, जिससे फोटो पर क्लिक करने पर फोटो से जुड़ी पूरी जानकारी यूजर्स को उपलब्ध हो जाएगी।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...