Skip to main content

Youtube पर वापस आया HD स्ट्रीमिंग, लॉकडाउन में हुआ था बंद



लॉकडाउन के दौरान मार्च में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने हाई डेफिनेशन (एचडी) स्ट्रीमिंग को बंद कर दिया था। यह फैसला इंटरनेट की खपत को कम करने के लिए लिया गया था, वहीं अब यूट्यूब पर एचडी स्ट्रीमिंग वापस आ गया है। यूट्यूब के मोबाइल पर यूजर्स अब एचडी वीडियो देख सकते हैं। एचडी बंद होने के बाद यूजर्स अधिकतम SD (480 पिक्सल) पर वीडियो देख सकते थे।
वैसे तो यूट्यूब ने यह पाबंदी हटा दी है लेकिन इसके साथ एक शर्त भी है। शर्त यह है कि यूजर्स फिलहाल सिर्फ वाई-फाई नेटवर्क पर ही एचडी वीडियो देख सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क पर अभी भी पाबंदी है। यानी वाई-फाई नेटवर्क पर यूजर्स 720p, 1080p, और 1440p पर वीडियो देख सकते हैं। इससे पहले 144p, 240p, 360p और 480p का विकल्प मिल रहा था।
लॉकडाउन के दौरान अधिकतर घर से काम कर रहे हैं जिसे देखते हुए इंटरनेट की बैंडविड्थ को बचाने के लिए तमाम कंपनियों ने एसडी कंटेंट दिखाने का फैसला लिया था, हालांकि फिलहाल यूट्यूब ने ही अपना फैसला बदला है। अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार ने अभी तक इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अभी भी एसडी कंटेंट ही देखे जा सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...