Skip to main content

Zoom App भारत में करेगा बड़ा निवेश, कई लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर



लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम (Zoom) अगले पांच सालों में भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है. कंपनी इस निवेश से रोजगार बढ़ाने पर विचार कर रहा है. यानी इस इन्वेटमेंट से देश में कई लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे. इस बात की जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी. जूम में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग में प्रेसिडेंट Velchamy Sankarlingam ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कुछ भ्रम नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो विशेषकर जूम और चीन के संबंध के बारे में हैं. अरबपति मुकेश अंबानी ने जूम को टक्कर देने के लिए JioMeet लॉन्च किया है.

लॉकडाउन में बड़े जूम के यूजर्स- उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में जूम को लेकर कुछ भ्रम करर स्थिति लोगों के बीच बनी हुई है. हम जैसे जैसे अपने कारोबार का विस्तार करेंगे हमें लेकर कुछ भ्रम पैदा होता जाएगा. लेकिन, हम इनके माध्यम से काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जूम एक अमेरिकी कंपनी है जो सार्वजनिक रूप से NASDAQ पर कारोबार करती है. लॉकडाउन लागू होने के बाद जूम के यूजर्स में उछाल देखा गया है लेकिन अब इसे JioMeet से कड़ा मुकाबला मिल रहा है.

JioMeet से करना पड़ रहा सामना- ब्लॉग के जरिये शंकरलिंगम ने कहा कि भारत जूम के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी इसमें अपने अवसर तलाशने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. उन्होंने जोर दिया कि कंपनी भारत में स्टेकहोल्डर्स से आने वाले महीनों के दौरान बातचीत करना चाहती है कि वे कुछ मुख्य चीजों जैसे डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्कील इंडिया को समर्थन करना चाहती है. लेकिन अब उसे JioMeet से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. जियोमीट लॉन्च होने के बाद से असीमित मुफ्त वीडियो कॉलिंग दे रहा है और लॉन्च के एक सप्ताह के भीतर इसे लगभग 10 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं. जूम का प्लेटफॉर्म मुफ्त में 40 मिनट का वीडियो कॉलिंग देता है.

Zoom एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग ऐप है जिसे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पसंद किया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में जनवरी से लेकर मार्च तक इसके यूजर 1 करोड़ से 20 करोड़ तक पहुंच गए थे. JioMeet ऐप पर एक साथ 100 लोग कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसमें कॉल शुरू करने के लिए किसी कोड या इनवाइट्स की जरूरत नहीं है. जो लोग डेस्कटॉप से इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें JioMeet के इनवाइट लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...